आपसी सहमति से सुलझाएंगे लोगों के मसले

जितेंद्र मेहता रोहड़ू नगर परिषद रोहड़ू के वार्ड एक से पार्षद बनीं ऊषा शर्मा लोगों की समस्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 04:09 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 04:09 PM (IST)
आपसी सहमति से सुलझाएंगे लोगों के मसले
आपसी सहमति से सुलझाएंगे लोगों के मसले

जितेंद्र मेहता, रोहड़ू

नगर परिषद रोहड़ू के वार्ड एक से पार्षद बनीं ऊषा शर्मा लोगों की समस्याओं को सुलझाना अपनी पहली प्राथमिकता बताती हैं। उनका कहना है कि आपसी सहमति से लोगों के मसले सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्ड में पिछले समय में वार्ड गलियों एवं रास्तों को पक्का करने के साथ इसमें लगी टाइलों, स्ट्रीट लाइट्स को लेकर जो काम हुए हैं उन्हें गुणात्मकता के साथ दुरुस्त कर अधिक विस्तार को लेकर काम किया जाएगा। वार्ड के तहत आने वाले स्कूल से रामसीता मंदिर तक पक्का रास्ता बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिजली, सफाई व्यवस्था, रास्तों की मरम्मत, पानी व शौचालय व्यवस्था को लेकर लोगों को परेशानी न हो इसके लिए सदैव अपने वार्ड के लोगों के साथ रहूंगी। इसके साथ ही महिलाओं के हित को लेकर सदैव अपनी आवाज बुलंद रखूंगी।

67 वर्षीय ऊषा शर्मा गृहिणी हैं। उन्होंने 1969 में पंजाब विश्वविद्यालय से दसवीं की शिक्षा प्राप्त की है। ऊषा शर्मा का कहना है कि वार्ड के लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। शहर के विकास के लिए भी अन्य पार्षदों व लोगों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। ये हैं प्राथमिकताएं

- वार्ड में टूटी गलियों की मरम्मत करवाकर उन्हें पक्का करवाना।

- पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं पर काम किया जाएगा।

- स्ट्रीट लाइट्स लगवाई जाएंगी।

- वार्डो में बिना भेदभाव गुणात्मक कार्य करया जाएगा।

- शहर के विकास पर किया जाएगा काम।

chat bot
आपका साथी