हिमाचल व उत्तर प्रदेश के बीच जारी रहेंगी परिवहन सेवाएं

राज्य ब्यूरो शिमला हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच परिवहन सेवाएं जारी रहेंगी। दोन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 10:15 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 10:15 PM (IST)
हिमाचल व उत्तर प्रदेश के बीच जारी रहेंगी परिवहन सेवाएं
हिमाचल व उत्तर प्रदेश के बीच जारी रहेंगी परिवहन सेवाएं

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच परिवहन सेवाएं जारी रहेंगी। दोनों राज्यों में बसों की सेवाओं को लेकर एक अप्रैल 2021 को 20 साल के लिए करार किया गया था, जिसकी अधिसूचना चार दिसंबर को जारी की गई। इस संबंध में आपत्ति और सुझाव मांगे गए और कोई भी आपत्ति और सुझाव न आने पर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बसों की पहले की तरह जारी रहेगी। अंबाला, दिल्ली, हरिद्वार और अन्य स्थानों के लिए भी बस सेवाएं जारी रहेंगी। इसके लिए हिमाचल की बसों के लिए 70 परमिट निर्धारित हुए हैं जिसके तहत उत्तर प्रदेश में 3298 किलोमीटर में बसें चलेंगी। जबकि उत्तर प्रदेश के लिए 67 परमिट दिए गए हैं आर 3594 किलोमीटर क्षेत्र में हिमाचल में उत्तर प्रदेश की बसें चलेंगी। काउंटर हस्ताक्षर से आवाजाही होगी और सामान लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। अस्थायी परमिट 30 दिन से अधिक के लिए जारी नहीं किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी