अनिल शर्मा अपने पिता के बल पर बने विधायक

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पंडित सुखराम के परिवार पर बड़ा ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 08:06 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 08:06 PM (IST)
अनिल शर्मा अपने पिता के बल पर बने विधायक
अनिल शर्मा अपने पिता के बल पर बने विधायक

राज्य ब्यूरो, शिमला : जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पंडित सुखराम के परिवार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मंडी सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा का अब राजनीति में कोई अस्तित्व नहीं है। जो राजनेता अपने पिता के सहारे विधायक बनकर पद ग्रहण करें, उन्हें वे (महेंद्र) राजनेता नहीं मानते हैं। पं. सुखराम ने राजनीति में अपने दम पर प्रवेश किया था। हालांकि इस परिवार की व्यथा रही है कि यह कोई भी अवसर समाज के बजाय अपने के लिए भुनाता है। इसके विपरीत भाजपा ऐसे अवसर को समाज के लाभ के लिए तब्दील करती है। शिमला में वीरवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि मंडी सदर में 1962 से सुखराम का बोलबाला रहा है, लेकिन अब वह बात नहीं रही है।

तल्याड़ में रात को रोए अनिल

महेंद्र ने कहा कि नगर निगम चुनाव के बीच अनिल शर्मा ने अनापशनाप बातें की। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक दिन को फोन पर संदेश देते थे और रात को खुद वहां जाते थे। तल्याड़ में वह रात दस बजे गए और वहां पर रोए। --------------------

सोलन में चूके, पालमपुर में टिकट आवंटन गलत हुआ

राज्य ब्यूरो, शिमला : जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि मंडी नगर निगम में 75 फीसद प्रत्याशी भाजपा के जीते हैं। धर्मशाला में भाजपा बहुमत में है। वहां चार निर्दलीय भी भाजपा के ही हैं। पालमपुर में प्रत्याशियों के चयन में कमी की वजह से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा। जनता की राय प्रत्याशियों के बारे में क्या रही, इसका आकलन करने में कमी रह गई। सोलन में छोटी सी चूक हो गई। पार्टी के दो से तीन लोगों ने नामांकन भर दिए। बावजूद इसके सोलन में कांटे की टक्कर रही। कांग्रेस, कामरेड, सुखराम परिवार भी नहीं रोक पाया जीत

मंत्री ने कहा कि मंडी में कांग्रेस, कामरेड और सुखराम परिवार सब एक साथ हो गए। फिर भी भाजपा को नहीं हरा पाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में लोगों ने विकास पर वोट दिए। मंडी की जीत टीम वर्क के कारण हुई है।

chat bot
आपका साथी