साइकिल से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिट इंडिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए भवन विद्यालय चंडीगढ़ के छात्र साइकिल चलाकर शिमला पहुंचे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:12 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:12 PM (IST)
साइकिल से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
साइकिल से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जागरण संवाददाता, शिमला : फिट इंडिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए भवन विद्यालय चंडीगढ़ के छात्र साइकिल चलाकर शिमला पहुंचे हैं। इस दौरान छात्रों ने लोगों को फिट रहने के लिए साइकिल चलाने का संदेश दिया। भवन विद्यालय चंडीगढ़ द्वारा छात्रों के लिए चार दिवसीय साइकिल रैली का आयोजन किया है। इसमें आठ छात्र लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

साइकिल रैली चंडीगढ़ से साधुपुल चायल होते शिमला पहुंची। यहां से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। स्कूल की प्रिसिपल नविता अरोड़ा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया सहित कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। स्कूल ने भी उसी के तहत पर्यावरण संरक्षण सहित छात्रों को फिट रखने के उद्देश्य से 14 अक्टूबर से साइकिल रैली शुरू की। यह साइकिल रैली साधुपुल चायल होते हुए शिमला पहुंची है। छात्र फिट रहें, इसके लिए ये साइकिल रैली निकाली गई है। छात्र भी इस दौरान उत्साहित नजर आए। इस दौरान लोगों को भी फिट रहने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पहाड़ पर साइकिलिंग का अपना ही रोमांच

छात्रों का कहना है कि पहाड़ों पर साइकिलिग का अलग ही रोमांच है। ऐसे लोग लग्जरी गाड़ियों में घूमने आते हैं और वे पहाड़ों की सुंदरता को नहीं निहार पाते हैं और हर कहीं गंदगी भी फैलाते हैं। स्कूल द्वारा फिट इंडिया के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया और इसके तहत लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। स्वच्छता रखने पर भी जागरूक कर रहे बच्चे

स्कूल के आठ छात्र व चार अध्यापक साइकिल रैली से लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। इस दौरान वे हिमाचल के लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि लोग यहां पर गंदगी न फैलाएं। चायल से कुफरी होते हुए यह रैली तीन सौ किलोमीटर का सफर तय करके चंडीगढ़ पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी