अब सफाई व्यवस्था होगी सख्त, तीसरे दिन उठाना ही पड़ेगा कूड़ा

जागरण संवाददाता शिमला शहर के वार्डो में सफाई व्यवस्था पर अब सख्ती होगी। सैहब सोसायटी के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 03:49 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 03:49 PM (IST)
अब सफाई व्यवस्था होगी सख्त, तीसरे दिन उठाना ही पड़ेगा कूड़ा
अब सफाई व्यवस्था होगी सख्त, तीसरे दिन उठाना ही पड़ेगा कूड़ा

जागरण संवाददाता, शिमला : शहर के वार्डो में सफाई व्यवस्था पर अब सख्ती होगी। सैहब सोसायटी के कर्मचारियों को तीसरे दिन लोगों के घर से कूड़ा उठाना ही होगा। इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नगर निगम के पास ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि लोग घरों से कूड़ा ही नहीं उठा रहे हैं। कई स्थानों पर पांच दिन से कूड़ा उठाया नहीं जा रहा है, जबकि लोग समय पर गारबेज शुल्क जमा करवा रहे हैं।

वहीं वित्तीय लाभ में हो रही देरी के चलते कर्मचारियों ने आंदोलन की भी चेतावनी दी थी। नगर निगम ने दो रोज पूर्व ही कर्मचारियों को 4-9-14 का वित्तीय लाभ जारी कर दिया है। निगम का तर्क था कि 50 फीसद कर्मचारी कार्यालय आ रहे थे, जिसके चलते कर्मचारियों को वित्तीय लाभ देने में थोड़ी देरी हुई है। अब सफाई के कामों में किसी भी तरह की कोताही सहन नहीं की जाएगी। इस संबंध में कर्मचारियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने कहा कि सफाई व्यवस्था पर पूरी नजर है। यदि कहीं पर ऐसा मामला सामने आता है कि लोगों के घर से कूड़ा नहीं उठ रहा है तो संबंधित कर्मचारी से जवाब मांगा जाएगा। उन पर कार्रवाई भी की जाएगी। संक्रमित परिवारों का फीडबैक लेंगे अधिकारी

शहर के वार्डो में कोरोना संक्रमित और होम क्वारंटाइन लोगों का फीडबैक अब नगर निगम भी लेगा। निगम के अधिकारी लोगों को फोन करेंगे। उनसे पूछा जाएगा कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत पेश तो नहीं आ रही है। उनके घर से कूड़ा उठ रहा है। कोई सामान इत्यादि यदि उन्हें चाहिए तो निगम इसकी भी व्यवस्था उनके लिए करेगा।

chat bot
आपका साथी