शिमला शहर के बाजार खुलने का समय सुबह 10 बजे हो

राजधानी शिमला में बाजार खोलने के समय में बदलाव की मांग तेज हो गई

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 03:52 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 03:52 PM (IST)
शिमला शहर के बाजार खुलने 
का समय सुबह 10 बजे हो
शिमला शहर के बाजार खुलने का समय सुबह 10 बजे हो

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला में बाजार खोलने के समय में बदलाव की मांग तेज हो गई है। शिमला व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को इस मांग के समर्थन में उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि शिमला में बाजार खोलने का समय सुबह नौ से दो बजे तय किया गया है। परिवहन की व्यापक व्यवस्था न होने और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण आम जनता को बाजार तक आने में असुविधा हो रही है। उन्होंने दुकानों को खोलने का समय 10 बजे से 3 बजे तक निर्धारित करने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में धर्मपाल पुरी और नीतिन सोहल भी मौजूद थे। बीते रोज मालरोड के कारोबारियों ने भी मुख्यमंत्री से बाजारों को खोलने के समय में बदलाव की मांग की थी। शहर के कारोबारियों का तर्क है कि शिमला में खरीदारी करने के लिए महज शहर के लोग ही नहीं आते है, बल्कि शहर के आपपास के क्षेत्रों के लोग भी यहां पुहंचते है। अभी शहर में यातायात पूरी तरह से बंद है। लोगों को शहर में आने में परेशानी हो रही है। वाहनों में जब तक लोग पहुंचते हैं तो शहर को बंद करने का समय हो जाता है। इसलिए उन्होंने प्रशासन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि शीघ्र ही इसके समय में सुधार किया जाए। इससे कारोबारियों से लेकर आम शहरी को राहत मिल सकेगी।

chat bot
आपका साथी