मंडाविया ने तीन मांगें मानने व हिमाचल आने का न्योता स्वीकारा

केंद्रीय राज्य शिपिंग मंत्री मनसुख मंडाविया से हिमाचल सीफेरर्स एसोसिएशन क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 07:22 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 07:22 PM (IST)
मंडाविया ने तीन मांगें मानने व हिमाचल आने का न्योता स्वीकारा
मंडाविया ने तीन मांगें मानने व हिमाचल आने का न्योता स्वीकारा

राज्य ब्यूरो, शिमला : केंद्रीय राज्य शिपिंग मंत्री मनसुख मंडाविया से हिमाचल सीफेरर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में मिला। एसोसिएशन के महासचिव एवं वीआर मैरीटाइम के प्रबंध निदेशक कैप्टन संजय पराशर, उपाध्यक्ष कैप्टन विशाल ठाकुर ने प्रदेश के नाविकों की ओर से कई प्रमुख मांगों को उनके समक्ष रखा। इनमें एमएमडी ऑफिस चंडीगढ़ में खोलने, शिपिग मास्टर कार्यालय नोएडा में खोलने और अवैध एजेंटों से ठगी का शिकार होने वाले नाविकों की एफआइआर दर्ज करने की राज्य सरकारों को अधिसूचित किया जाने की मांग की।

कैप्टन संजय पराशर ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। उन्होंने हिमाचल आने के न्योते को स्वीकार करते हुए नाविकों से मुलाकात करने का भी आश्वासन दिया। कैप्टन संजय पराशर ने मंत्री का हजारों सीफेरर्स की नौकरियों को बचाने के लिए आभार प्रकट किया गया। उन्होंने बताया कि प्रमुख क्रू में सीधे बदलाव किए गए, समुद्री प्रशिक्षण ने गियर को तीन-स्तरीय प्रणाली में बदल दिया और सीफेरर्स शिकायत निवारण प्रभावी हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप समुद्र में मानव अधिकारों का बेहतर रिकॉर्ड है। मई 2020 में वेबिनार के दौरान उन्होंने कोरोना महामारी में के दौरान घोषणा की कि थी कि एक भी भारतीय सीफेरर्स की नौकरी नहीं जाएगी। इसके बाद नीतिगत फैसलों पर गौर किया, जिसके चलते भारतीय सीफेरर्स को वैश्विक स्तर पर मर्चेट शिप पर कम से कम 22,000 अधिक नौकरियां मिलनी तय हुई।

हिमाचल जैसे छोटे राज्य के लिए उन्होंने विशेष रुचि के साथ चितपूर्णी (जिला ऊना) में एक शिपिग कंपनी और ऊना में डीजी शिपिग स्वीकृत डाक्टर हैं। वर्तमान में 2025 तक भारतीय सीफेरर्स के नौकरियों को दोगुना करने के लिए विजन स्टेटमेंट पर काम कर रहे हैं। नई दिल्ली में मंगलवार को हिमाचल सीफेरर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की।

chat bot
आपका साथी