बर्फ की आस में बढ़े सैलानी, वीकेंड पर लगी भीड़

वीकेंड पर राजधानी शिमला में सैलानियों की काफी भीड़ उमड़ी। बर्फ की आस में काफी पर्यटक शिमला पहुंचे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 04:23 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 04:23 PM (IST)
बर्फ की आस में बढ़े सैलानी, वीकेंड पर लगी भीड़
बर्फ की आस में बढ़े सैलानी, वीकेंड पर लगी भीड़

जागरण संवाददाता, शिमला : वीकेंड पर राजधानी शिमला में सैलानियों की काफी भीड़ उमड़ी। बर्फ की आस में शिमला पहुंचे सैलानियों को बर्फ तो देखने के लिए नहीं मिली, लेकिन उन्हें कड़ाके की ठंड जरूर सहन करनी पड़ी। शनिवार को रिज मैदान से लेकर मालरोड आने वाली लिफ्ट पर सैलानियों की काफी ज्यादा भीड़ रही। शनिवार को दिनभर रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा।

दो दिन से शिमला में मौसम खराब होने के कारण भी अधिक सैलानी यहां पहुंचे हैं। शनिवार को मौसम साफ होने पर पर्यटकों को निराशा भी हुई, लेकिन मौसम विभाग की रविवार की संभावना ने अभी तक इनकी उम्मीद को कायम रखा है। राजधानी के साथ लगते पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इससे यातायात जाम की समस्या भी पैदा हो गई है। इसमें स्थानीय लोगों से लेकर सैलानी घंटों फंसे रहे। शहर से लेकर आसपास के होटल सैलानियों से भरे पड़े हैं। पार्किग में गाड़ियां लगाने के लिए जगह कम पड़ रही है। वाहन सड़कों पर दौड़ने के बजाय कई स्थानों पर रेंगते हुए चल रहे हैं। इसके कारण स्कूल व आफिस जाने वालों को बसों से उतर कर पैदल ही जाना पड़ा। वहीं नववर्ष व क्रिसमस के लिए एडवांस में ही होटल बुक हो गए हैं। इससे होटल कारोबारियों के चेहरों पर भी राहत दिख रही है। कोरोना महामारी के कारण पिछले साल होटल कारोबारियों को काफी घाटा झेलना पड़ा है, लेकिन अब बंदिशों में छूट के बाद शिमला में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इससे होटल कारोबारियों सहित अन्य लोगों ने भी राहत की सांस ली है। होटल व टैैक्सी संचालकों को मिल रही राहत

शिमला में सैलानियों के आने से व्यापारियों को काफी राहत मिली है। कुछ समय से होटल व टैक्सी संचालकों को काफी घाटा हुआ है। उन्हें अपना घर चलाना भी मुश्किल हो गया था, लेकिन अब इनका काम चलने से राहत मिली है।

chat bot
आपका साथी