क्रिसमस और नववर्ष के लिए 50 फीसद एडवांस बुकिग

पहाड़ों की रानी शिमला वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:38 PM (IST)
क्रिसमस और नववर्ष के लिए 50 फीसद एडवांस बुकिग
क्रिसमस और नववर्ष के लिए 50 फीसद एडवांस बुकिग

जागरण संवाददाता, शिमला : पहाड़ों की रानी शिमला वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हो गई है। शनिवार और रविवार को राजधानी सहित साथ लगते पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की खूब चहलपहल रही। वीकेंड पर होटलों में आक्युपेंसी 80 फीसद तक पहुंच गई है। काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए शिमला पहुंच रहे हैं। पर्यटक यहां पहुंच कर राजधानी शिमला के ठंडे और सुहावने मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं।

रविवार को रिज मैदान पर शाम के समय खूब चहलपहल देखने को मिली। पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चहरों पर रौनक लौट आई है। होटल व्यवसायियों के लिए राहत की बात है कि क्रिसमस और नववर्ष के लिए अभी से एडवांस बुकिग आना शुरू हो गया है। राजधानी शिमला के होटलों में 50 फीसद तक एडवांस बुकिग क्रिसमस और नववर्ष के लिए हो गई है।

पर्यटकों को लुभाने के लिए होटलों में कई तरह के पैकेज भी दिए जा रहे हैं। देशभर से पर्यटक घूमने के लिए शिमला पहुंचते हैं। शिमला में दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से सबसे ज्यादा पर्यटक इस समय राजधानी शिमला आ रहे हैं।

टूरिज्म इंडस्ट्री एंड स्टेक होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहेंद्र सेठ ने बताया कि वीकेंड पर ही ज्यादा पर्यटक आ रहे हैं। अन्य दिनों में यह संख्या कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस और नववर्ष के लिए भी एडवांस बुकिग हो रही है। होटल कारोबारी विकास व टैक्सी कारोबारी संजय राठौर का कहना है कि कोरोना के समय में उनका पूरा काम बंद हो गया था जिससे उन्हें घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा था। अब कुछ समय से उनका काम चल रहा है। वीकेंड पर सैलानी ज्यादा शिमला घूमने आते हैं। बिना मास्क वालों के काटे चालान

रविवार को रिज मैदान पर पर्यटकों की खासी चहलपहल देखने को मिली। वीकेंड पर राजधानी शिमला में काफी ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए आए हुए हैं। पर्यटक बिना मास्क के ही रिज मैदान पर घूम रहे थे। पुलिस इसको लेकर सख्त दिखी। पुलिस ने रिज और मालरोड पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान काटें।

chat bot
आपका साथी