ऊना के महिंद्र चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में सदस्य मनोनीत

राज्य ब्यूरो शिमला उत्तराखंड सरकार ने ऊना जिले के उद्योगपति महिद्र शर्मा को उत्तराखंड चार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 06:10 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 06:10 PM (IST)
ऊना के महिंद्र चारधाम देवस्थानम 
प्रबंधन बोर्ड में सदस्य मनोनीत
ऊना के महिंद्र चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में सदस्य मनोनीत

राज्य ब्यूरो, शिमला : उत्तराखंड सरकार ने ऊना जिले के उद्योगपति महिद्र शर्मा को उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में सदस्य मनोनीत किया है। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। महिद्र शर्मा ऊना जिले के बढेड़ा राजपूतां से संबंध रखते हैं। वे प्रसिद्ध दानवीर एवं उद्योगपति अमरनाथ शर्मा के पुत्र हैं।

उत्तराखंड सरकार ने उन्हें हिदू धार्मिक मामलों में विशेष रुचि रखने वाले दानदाताओं की श्रेणी में प्रतिष्ठित बोर्ड में मनोनीत किया है, जोकि हिंदुओं के चार पावन स्थलों बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के प्रबंधन का कार्य देखते हैं। उत्तराखंड सरकार ने समिति में महिद्र शर्मा के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी तथा मुंबई के उद्योगपति एवं भारत में सबसे बड़े निजी स्टील उत्पादक जेएसडब्ल्यू समूह के अध्यक्ष जिदल को भी नामित किया है।

61 वर्षीय महिद्र शर्मा एएनएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं, जोकि देशभर में राष्ट्रीय महत्व की इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण, होटल, फूड प्रोसेसिग, शिक्षा, रियल एस्टेट की अनेक परियोजनाओं का निर्माण कर रहे हैं। महिद्र शर्मा अनेक धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं, जोकि समाज के दबे कुचले, गरीब और पिछड़े वर्ग के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

नई दिल्ली में देशभर से एम्स जैसे अस्पतालों में इलाज करवाने के लिए आने वाले गरीब रोगियों को दवा, उपकरण और खानपान की सुविधा उपलब्ध करवाते हैं। मैसूर में एड्स से पीड़ित स्ट्रीट चिल्ड्रंस के इलाज के लिए आशा किरण अस्पताल को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं। उन्होंने केदारनाथ के गर्भगृह में चांदी के आवरण के कार्य को संपन्न करने के लिए दो करोड़ रुपये दान दिया है।

उन्होंने माता चितपूर्णी मंदिर में भी चांदी के आवरण के कार्य को संपन्न करने के लिए दो करोड़ खर्च किए हैं। महिंद्र शर्मा हरी यमुना सहयोग समिति के उपाध्यक्ष हैं, जोकि पावन यमुना नदी की सफाई, यमुना तटों पर पौधरोपण, यमुना नदी में प्रदूषण कम करने सहित अनेक विकास और धार्मिक महत्व की परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।

chat bot
आपका साथी