टिबर हाउस से केएनएच तक लगेगी लिफ्ट

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शनिवार को कनलोग वार्ड में कमला नेहरू अस्पताल के पास एक पार्क और पार्किंग बनाने के लिए स्थान का निरीक्षण किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:33 PM (IST)
टिबर हाउस से केएनएच तक लगेगी लिफ्ट
टिबर हाउस से केएनएच तक लगेगी लिफ्ट

जागरण संवाददाता, शिमला : शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शनिवार को कनलोग वार्ड में कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) के पास एक पार्क और पार्किग बनाने के लिए स्थान का निरीक्षण किया। यहां पर स्मार्ट सिटी मिशन और अम्रुत मिशन के तहत पार्क, पार्किग और अन्य प्रकार की अधोसंरचना बनाई जा रही है। सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कनलोग में पार्क और पार्किंग जल्द ही तैयार किए जाएंगे। शहर में जगह की कमी होने के बाद भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं कि जनता को सुविधाएं मिलें।

उन्होंने टिबर हाउस से कमला नेहरू अस्पताल के लिए प्रस्तावित लिफ्ट के स्थान का भी निरीक्षण किया। यह मातृ शिशु अस्पताल है और महिलाओं को टिबर हाउस से अस्पताल तक आने के लिए लिफ्ट लगाने की योजना है, इसलिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देखा गया है कि बसों या अन्य वाहन से उतरने के बाद महिलाओं को अधिकतर पैदल ही अस्पताल जाते हुए देखा गया है। ऐसे में प्रयास किया जा रहा है कि उनके लिए विशेष व्यवस्था की जाए। पार्किग व ओवरब्रिज के काम को 31 मार्च तक पूरा करें

अम्रुत और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अधिकतर काम जिनमें पार्किग और ओवर ब्रिज भी हैं 31 मार्च 2022 तक पूरे हो जाएंगे। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि शिमला शहर की सड़कों को चौड़ा करने व छोटी पार्किग बनाने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। अम्रुत मिशन में लगभग 150 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किग का काम 31 मार्च में पूरा हो जाएगा। उन्होंने संजौली चौक ओवर ब्रिज को 31 मार्च 2022 और संजौली महाविद्यालय के नीचे बन रहे ओवरब्रिज को इसी माह पूरा करने के निर्देश दिए। 30 पार्किग में पार्क हो सकेंगे 450 वाहन

स्मार्ट सिटी के तहत बन रही 450 गाड़ियों की 30 छोटी पार्किग पर भी चर्चा हुई। सुरेश भारद्वाज ने बताया कि अलग-अलग वार्डो में बन रही ये पार्किग 31 मार्च 2022 तक बनकर तैयार हो जाएंगी। भारद्वाज ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब एक हजार करोड़ के कार्य शिमला में किए जाएंगे। इसमें से अधिकतर चल रहे हैं। इस मौके पर निदेशक शहरी विकास मनमोहन शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी