शिमला में होटल कारोबारी को जन्मदिन पर डीजे बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया मामला दर्ज

राजधानी शिमला के होटल कारोबारी को जन्मदिन की पार्टी में डीजे बजाना मंहगा पड़ गया है। जन्मदिन के मौके पर कारोबारी ने अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया था।

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 03:10 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 03:10 PM (IST)
शिमला में होटल कारोबारी को जन्मदिन पर डीजे बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया मामला दर्ज
शिमला में होटल कारोबारी को जन्मदिन पर डीजे बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिमला,जेएनएन। राजधानी शिमला के होटल कारोबारी को जन्मदिन की पार्टी में डीजे बजाना मंहगा पड़ गया है। जन्मदिन के मौके पर कारोबारी ने अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया था। इसमें कुछ करीबी लोग शामिल हुए। रात को जोर जोर से घर पर डीजे बज रहा था। रात के समय डीजे की आवाजें आने से पड़ोसी भी परेशान हो गए। इसकी सूचना सदर थाना में दी गई, करीब 1:45 बजे सदर थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने डीजे बंद करवा कर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना सदर थाना के तहत पडऩे वाले जोधा निवास की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जोधा निवासी  ङ्क्षप्रस कुकरेजा के घर पर रात तक जोर जोर से डीजे बज रहा है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर जन्मदिन की पार्टी चल रही है। इस कारण ऊंची आवाज में म्यूजिक बजाया जा रहा है। पुलिस ने डीजे बंद करवाया और कारोबारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया। राज्य में रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में संगीत बजाने पर प्रतिबंध है। पुलिस ने कारोबारी के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश इंस्ट्रूमेंट््स (कंट्रोल ऑफ नॉयस) एक्ट 1969 के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है। एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी