सतलुज नदी में कूदी महिला

जिला शिमला के तहत पड़ते सुन्नी के थली पुल से महिला ने सतलुज नदी में छलांग लगाकर जान दे दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:35 PM (IST)
सतलुज नदी में कूदी महिला
सतलुज नदी में कूदी महिला

जागरण संवाददाता, शिमला : जिला शिमला के तहत पड़ते सुन्नी के थली पुल से महिला ने सतलुज नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। 53 वर्षीय महिला करसोग के पांगणा की रहने वाली थी। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। लोगों ने सुन्नी थाना में इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्तापानी से पहले ही घरयाणा गांव के समीप महिला के शव को बरामद कर लिया। महिला के पति ने बताया कि पत्नी सुबह मंदिर आई थी, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि यह नदी के किनारे कैसे पहुंच गई। पति ने कहा कि घर पर कोई ऐसा विवाद नहीं चला है, जिससे यह छलांग लगाकर आत्महत्या करती। महिला के घर से नदी के पास पहुंचने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दूरी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि महिला नदी तक कैसे पहुंची होगी। महिला की दो लड़कियां व एक लड़का है। एक बेटी की शादी अक्टूबर में होनी है। पुलिस अधीक्षक शिमला ओमापति जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी