गांधी हेल्पलाइन को ज्यादा प्रभावी बनाएं पार्टी पदाधिकारी: राठौर

जागरण संवाददाता शिमला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने गांधी हेल्पलाइन से लोगों की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 04:50 PM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 04:50 PM (IST)
गांधी हेल्पलाइन को ज्यादा प्रभावी 
बनाएं पार्टी पदाधिकारी: राठौर
गांधी हेल्पलाइन को ज्यादा प्रभावी बनाएं पार्टी पदाधिकारी: राठौर

जागरण संवाददाता, शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने गांधी हेल्पलाइन से लोगों की मदद पर संतोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी हेल्पलाइन को ज्यादा प्रभावी बनाएं। उन्होंने कहा कि यह समय किसी भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों की सेवा करने का है। बुधवार को राठौर ने ऊना जिला के कांग्रेस पदाधिकारियों से ऑनलाइन बैठक की।

उन्होंने कहा कि कोरोना प्रभावित सभी लोगों की मदद की जानी चाहिए। पहले दौर की इस महामारी में भी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में अब तक प्रदेश में 2500 के आसपास लोगों की मौत हो चुकी है जोकि चिता का विषय है। प्रदेश में संक्रमण काबू नहीं आ रहा है। अब इसका फैलाव गांवों की और तेजी से बढ़ रहा है, जिसे रोकने में सभी को सहयोग देना है।

राठौर ने कहा कि अस्पताल में भर्ती कोरोना रोगी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। राठौर ने पार्टी पदाधिकारियों व गांधी हेल्पलाइन के स्वयंसेवियों का आह्वान किया कि कोई भी कोरोना संक्रमित जो होम आइसोलेशन में है और अगर वह सपर्क कर कोई मदद की गुहार करता है तो उसकी मदद की जाए।

उन्होंने ऊना जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर चिता प्रकट करते हुए कहा कि सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए लोगों को भी जागरूक करना है। उन्होंने कोरोना को लेकर जिला की पूरी स्थिति की जानकारी भी ली।

बैठक में ऊना जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, चितपूर्णी ब्लाक अध्यक्ष बलवान सिंह, गगरेट ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, हरोली ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, ऊना ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र, कुटलैहड़ ब्लाक अध्यक्ष विवेक शर्मा, सचिव प्रभारी कमल पठानिया, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, अनिद्र, कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, नंदलाल, राजेंद्र वर्मा, नितिन राणा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी