हर जरूरतमंदों की बैठक करें कांग्रेस कार्यकर्ता : राठौर

जागरण संवाददाता शिमला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सोलन जिला कांग्रेस कमेटी के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 08:21 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 08:21 PM (IST)
हर जरूरतमंदों की बैठक करें 
कांग्रेस कार्यकर्ता : राठौर
हर जरूरतमंदों की बैठक करें कांग्रेस कार्यकर्ता : राठौर

जागरण संवाददाता, शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सोलन जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि प्रदेश में कोरोना के चलते पार्टी द्वारा स्थापित गांधी हेल्पलाइन में जो भी मदद की गुहार करता है उसे तुरंत मदद दिए जाए। शुक्रवार को उन्होंने सोलन कांग्रेस के पदाधिकारियों से ऑनलाइन बैठक की।

कांग्रेस ने महामारी के चलते गरीब व असहाय लोगों की मदद का जो प्रण लिया है उसे हर हाल में पूरा करना है। कांग्रेस ने पिछले साल भी कोरोना की पहली लहर के दौरान लोगों की मदद की थी, अब दूसरे दौर में भी एकजुट होकर मदद करनी है। उन्होंने कहा कि जिलास्तर पर व सभी ब्लॉकों में गांधी हेल्पलाइन प्रभावी ढंग से काम करे, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए और इसकी पूरी रिपोर्ट प्रतिदिन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के कोरोना हेल्पलाइन केंद्र को भेजी जाए।

राठौर ने कहा कि अगर पदाधिकारियों को अस्पतालों या कोविड केयर सेंटरों में कोविड़ केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कोई भी कमी नजर आती है तो इसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को दी जानी चाहिए जिससे समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों व सरकार से बात की जाए।

बैठक में सोलन जिलाध्यक्ष शिव कुमार, कांग्रेस महासचिव प्रभारी केवल सिंह पठानिया, अर्की ब्लॉक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, नालागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हुस्न चंद ठाकुर, दून ब्लॉक अध्यक्ष दयाराम, कसौली ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुरदास शर्मा, सोलन शहर अध्यक्ष अंकुश सूद, सचिव प्रभारी चंद्र शेखर वर्मा, शशि बहल, प्रदीप वर्मा, नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, उपमहापौर राजीव कोड़ा, परवाणू नगर परिषद अध्यक्ष निशा शर्मा, उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल व सोशल मीडिया के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक राणा, नंदलाल व सुजय अग्रवाल ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी