तीन दिन से बंद है किन्नौर सड़क, सेब व मटर से लदे वाहन फंसे

जिला किन्नौर के प्रवेश द्वार चौरा के समीप तीन दिन से चट्टानें गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 07:57 PM (IST)
तीन दिन से बंद है किन्नौर सड़क, सेब व मटर से लदे वाहन फंसे
तीन दिन से बंद है किन्नौर सड़क, सेब व मटर से लदे वाहन फंसे

संवाद सूत्र, ज्यूरी : जिला किन्नौर के प्रवेश द्वार चौरा के समीप तीन दिन से चट्टानें गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है। हालांकि मार्ग को बहाल करने में युद्धस्तर पर कार्य जारी है। इससे यहां पर लोगों सहित पर्यटकों को परेशान होना पड़ रहा है। सेब और मटर की फसल से लदे सैकड़ों वाहन भी जाम में फंसे हुए हैं। किसानों और बागवानों की फसल ट्रकों और छोटे वाहनों में फंसी हुई है। यदि उसे दो दिन में मंडियों तक नहीं पहुंचाया गया तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इतना ही नहीं ज्यूरी से चौरा तक यदि किसी को टैक्सी से जाना पड़ रहा है तो इसके लिए टैक्सी आपरेटरों ने लूट मचाई हुई है। बंद वाले स्थान से सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है और इसमें फंसे पर्यटकों के लिए भी किसी प्रकार कोई सुविधा नहीं मिल रही है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि मार्ग को खोलने के लिए अधिक मशीनें और मजदूरों को लगाया जाए। एनएच विभाग के फूले हाथ-पांव

चौरा में सड़क को बहाल करने में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के भी हाथ-पांव फूलने लगे हैं। ऐसे में बंद वाले स्थान पर एक बड़ी पहाड़ी सड़क पर आ गई है। जिसे विभाग की मशीनरी और मजदूरों द्वारा तोड़ कर और ब्लास्ट किया जा रहा है। ऐसा करने के बाद भी सड़क बहाल नहीं हो पा रही है।

विभाग की मशीनरी और मजदूर लगातार काम कर रहे हैं। पहाड़ी को ब्लास्टिंग की मदद से तोड़ा जा रहा है। सड़क को आज तक बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

- केएल सुमन, एक्सईएन एनएच विभाग रामपुर।

chat bot
आपका साथी