क्वार्टर फाइनल में पहुंची हिमाचल की टीम

सचिवालय ने उड़ीसा सचिवालय को हराया। वहीं सेंट्रल सिविल सचिवालय ने उत्तर प्रदेश सचिवालय को मात दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 08:35 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:17 AM (IST)
क्वार्टर फाइनल में पहुंची हिमाचल की टीम
क्वार्टर फाइनल में पहुंची हिमाचल की टीम

ध्यानार्थ सेंट्रल डेस्क -43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता

-पुरुष वर्ग में हिमाचल सचिवालय ने उड़ीसा सचिवालय को हराया

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान स्थित कोटशेरा कॉलेज में चल रही 43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन हिमाचल की जीत का दौर जारी रहा। महिला वर्ग में हिमाचल की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पुरुष वर्ग में हिमाचल सचिवालय ने उड़ीसा सचिवालय को हराया। सेंट्रल सिविल सचिवालय ने उत्तर प्रदेश सचिवालय को मात दी। दिल्ली ने तमिलनाडु सचिवालय और सेंट्रल सिविल सचिवालय ने पुडुचेरी सचिवालय को शिकस्त दी। राजा लक्ष्मी स्कूल ऑफ बिजनेस चेन्नई ने आरएसबी इंदौर को मात देकर अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता में देशभर की 48 टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल मैच 19 नवंबर को खेले जाएंगे।

chat bot
आपका साथी