खुलकर चलाओ संगठन, जयराम आपके साथ

डा. राजीव बिदल के अध्यक्ष घोषित करने के लिए हुए कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुलकर कार्यकर्ताओं के बीचे बोले। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डा. बिदल आप संगठन को खुलकर चलाओ जयराम ठाकुर आपके साथ है। सरकार की ओर से संगठन को जो भी सहयोग चाहिए होगा वे आपको मिलेगा। सरकारें संगठन से बनती है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:17 AM (IST)
खुलकर चलाओ संगठन, जयराम आपके साथ
खुलकर चलाओ संगठन, जयराम आपके साथ

जागरण संवाददाता, शिमला : आप संगठन को खुलकर चलाओ, जयराम ठाकुर आपके साथ है। सरकार की ओर से संगठन को जो भी सहयोग चाहिए होगा, वह आपको मिलेगा। सरकारें संगठन से बनती हैं, संगठन सरकार से नहीं, इसलिए आपको जो भी मदद चाहिए होगी, वह आपको मिलेगी। आज आपकी असली आजादी है, आपको नारे लगाते देख दो साल बाद आज अच्छा लगा। पहले तो कोर कमेटी की बैठक में छुपा कर लाते थे। चुनावों में विपक्षी यह देखते थे कि कहीं अध्यक्ष चुनाव प्रचार में तो नहीं हैं, इसलिए अब कोई बाध्यता नहीं हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला में शनिवार को डॉ. राजीव बिंदल के भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष घोषित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। जयराम ने कहा कि डॉ. राजीव बिंदल पहले भी अध्यक्ष थे, आज भी अध्यक्ष ही बने हैं, लेकिन दोनों में अंतर है। पहले विधानसभा के अध्यक्ष थे, वहां सभी का ध्यान रखना होता था। डॉ. बिंदल मूल रूप से संगठन के ही व्यक्ति हैं।

------------

अब डॉक्टर चलाएंगे संगठन, नब्ज देखते ही पता लगा लेंगे मर्ज

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजीव बिंदल को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा है कि संगठन का काम अब डॉक्टर के पास है। जो नब्ज देखकर मर्ज का पता लगा लेते हैं और इलाज ऐसा होता है कि कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। सरकार ने दो साल में कई अभूतपूर्व काम किए हैं। विपक्ष के पास सरकार को घेरने का कोई मुद्दा नहीं है।

-------------

अगले चुनाव की तैयारी का समय आ गया, 50 करना है पार

हिमाचल में अगले विधानसभा चुनाव के लिए कार्य करने का काम शुरू हो गया है। इसकी जिम्मेदारी राजीव बिंदल को पार्टी ने सौंपी है। सरकार और संगठन दोनों को मिलकर 2022 के लिए काम करना है। 50 सीटों को जीतकर 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनानी है। पांच साल बाद सरकार बदलने का सिलसिला बदलना होगा और इस बार भाजपा इसे करके दिखाएगी। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी अपने कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने का काम किया है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

chat bot
आपका साथी