महेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ लिया विकास कार्यो का जायजा

सिचाई बागवानी एवं सैनिक कल्याण बोर्ड के मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने रामपुर में विकास कार्यो का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:50 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:50 PM (IST)
महेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ
लिया विकास कार्यो का जायजा
महेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ लिया विकास कार्यो का जायजा

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : सिचाई, बागवानी एवं सैनिक कल्याण बोर्ड के मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने तीन दिवसीय रामपुर दौरे के दौरान अधिकारियों के साथ विकास कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि समूचे विधानसभा क्षेत्र में सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का निरीक्षण किया गया है। जहां पर जरूरी हुआ है, वहां अधिकारियों को दिशानिर्देश देकर जल्द काम पूरे करने के लिए कहा गया है।

महेंद्र सिंह ने रामपुर के लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह में पत्रकारों से कहा कि विभाग की योजनाओं जलजीवन मिशन, सिचाई योजनाओं व बागवानी क्षेत्र में विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने 1405 करोड़ रुपये सिचाई योजना के लिए जारी किए हैं ताकि प्रदेश का कोई भी गांव बिना पानी के न रहे। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की दूरगामी सोच के कारण ही प्रदेश में सरकार की योजनाओं को लागू कर लोगों को लाभ दिया जा रहा है। पहले एंटी हेल नेट के दाम 48 रुपये प्रति मीटर थे। इसे सरकार ने 28.80 रुपये प्रति मीटर तक लाया और बागवानों को लाभ दिया गया है। सरकार अभी नई एंटी हेलगन पर एक कंपनी के साथ बातचीत कर रही है। यह गन गैस से चलेगी जिससे बागवानों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा सरकार चार हजार फीट से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए कलस्टर योजना पर भी काम कर रही है। सात जिलों में इस योजना को शुरू भी कर दिया गया है। इस योजना के तहत किसानों व बागवानों को काफी लाभ होगा और कई फसलें इसमें उगाई जा सकती हैं। बागवानों व किसानों के लिए कई प्रकार की सबसिडी प्रदान की जा रही है।

chat bot
आपका साथी