महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की देन : सुक्खू

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ककहा कि महंगाई बेरोजगारी व भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की देन हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 10:22 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 10:22 PM (IST)
महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की देन : सुक्खू
महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की देन : सुक्खू

संवाद सहयोगी, रोहडू : महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की देन हैं। राज्य को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के पास नीति व नीयत नहीं है। प्रदेश में 14 लाख युवा बेरोजगार हैं। प्रदेश सरकार रोजगार के अवसर उत्पन्न करने में नाकाम रही है। डबल इंजन सरकार का नारा देने वाली भाजपा प्रदेश के लिए केंद्र से कोई बड़ा पैकेज नहीं ला पाई है।

यह आरोप कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को जुब्बल की पंचायत बढ़ाल के शडहाना में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए लगाए हैं। छह दिवसीय दौरे की शुरूआत करते हुए उन्होंने कहा कि चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन प्रोजेक्ट अधर में लटकने से नए उद्योग नालागढ़, बद्दी-बरोटीवाला की तरफ रुख नहीं कर रहे हैं। बागवानों को सेब के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में बाहरी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का जो वादा किया था, वह अधूरा है। प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही है। खाद्य पदार्थों के साथ सरसों तेल, रसोई गैस सिलिडर व पेट्रो पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। ब्याज व टमाटर 60 और 80 रुपये किलो बिक रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत से ही भाजपा सरकार की नींद खुलेगी। कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर, विधायक हर्षवर्धन चौहान, एआइसीसी सचिव राजेश धर्माणी, कांग्रेस प्रवक्ता व मीडिया विभाग के पूर्व चेयरमैन नरेश चौहान ने भी जनसभा को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी