कबड्डी और खो-खो में इंदिरा सदन अव्वल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर में वार्षिक अंतरसदनीय एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 04:58 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 04:58 PM (IST)
कबड्डी और खो-खो में इंदिरा सदन अव्वल
कबड्डी और खो-खो में इंदिरा सदन अव्वल

संवाद सूत्र, दत्तनगर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में वार्षिक अंतरसदनीय एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य निशा कुमारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता डीपीई चेतन शर्मा और शारीरिक शिक्षिका विद्या गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।

हिदी प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में चारों सदनों ने हिस्सा लिया। इसका आयोजन कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में करवाया गया। कनिष्ठ वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन ने पहला और सुभाष सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो में लक्ष्मी सदन ने पहला और विवेकानंद सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सौ और दो सौ मीटर दौड़ में सुभाष सदन के प्रियांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में सौ मीटर दौड़ में संगीता ने प्रथम और दो सौ मीटर की दौड़ में अनीशा ने प्रथम स्थान हासिल किया। चम्मच दौड़ में वर्षा ने प्रथम और प्रिजल ने द्वितीय, बिदी रेस में सुषमा ने प्रथम स्थान पाया। टीन टांग की दौड़ में सुषमा व पूनम ने पहला और सृष्टि व श्रेया ने दूसरा स्थान पाया। वरिष्ठ वर्ग की सौ मीटर दौड़ में आर्यवीर, चार सौ मीटर दौड़ में तुनिष, ऊंची कूद में तरुण भंडारी, शॉटपुट में आर्यवीर ने पहला स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में सौ मीटर की दौड़ में विजय लक्ष्मी, दो सौ मीटर में आरुषि, सूई-धागा दौड़ में खुशबू, बिदी दौड़ में सीमा, चम्मच दौड़ में पायल ने पहला स्थान प्राप्त किया।

कबड्डी और खो-खो में इंदिरा सदन ने पहला और सुभाष सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस तरह स्कूल प्रबंधन की ओर से कई प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस मौके पर शिक्षक बिदू कश्यप, धर्मेद्र नेगी, राम कुमार, मनीषा पॉल, कलावती, देशन नेगी, नीरू शर्मा, मीनाक्षी मेहता, राजेश कुमारी, सुंदर लता, श्याम दत्त शर्मा, संदीप मेहता, यज्ञदत्त शर्मा, नमन वशिष्ठ, अनुराग शर्मा, मोनिका शर्मा, विपिन कुमार, प्रेम देव शर्मा, भूमेश्वर दत्त व श्याम लाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी