अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पीस मील वर्कर

अनुबंध की मांग को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पीस मील वर्करों ने हड़ताल शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 03:45 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 03:45 PM (IST)
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पीस मील वर्कर
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पीस मील वर्कर

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : अनुबंध की मांग को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पीस मील वर्करों ने टूल डाउन हड़ताल फिर से शुरू कर दी है। पीस मील वर्करों ने साफ किया है कि जब तक उनकी अनुबंध की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। पीस मील वर्कर रामपुर इकाई के प्रधान नानक चंद ने कहा कि लंबे समय से पीस मील वर्कर अनुबंध की मांग कर रहे हैं, लेकिन निगम प्रबंधन व सरकार की ओर से आश्वासन ही दिया जा रहा है। उन्होंने अगस्त में भी आंदोलन किया था। निगम प्रबंधन व सरकार ने नवंबर में उन्हें अनुबंध पर लाने का आश्वासन दिया था, लेकिन स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। पथ परिवहन के अंतर्गत बसों के अधिकतर मरम्मत कार्य पीस मील वर्कर ही करते हैं, ऐसे में फिर से पीस मील वर्करों के हड़ताल पर जाने के बाद आने वाले दिनों में बसों की आवाजाही भी प्रभावित हो सकती है।

कांग्रेस ने जेसीसी की बैठक को बताया फ्लाप

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : युवा कांग्रेस जिला शिमला के उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा है कि छह वर्ष के बाद की गई जेसीसी की बैठक फ्लाप साबित हुई है। यदि सरकार को यही करना था तो जेसीसी की बैठक के लिए चार साल का इंतजार क्यों करवाया। अनुबंध अवधि को दो साल करने के लिए भाजपा ने अपने विजन डाक्यूमेंट में शामिल करने के बावजूद चार वर्ष लगा दिए। इससे हजारों कर्मचारियों का नुकसान हुआ है। दैनिक वेतन और अंशकालिक का सेवाकाल एक वर्ष कम करना उनका अपमान करने जैसा है। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस विभाग के कर्मियों का अनुबंध अन्य विभागों की तर्ज पर दो साल का होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी