परिवहन निगम कर्मियों को तीन फीसद डीए

बीओडी की बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चार फीसद डीए का तोहफा 12 हजार कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी होंगे लाभान्वित

By Edited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 08:32 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 09:44 AM (IST)
परिवहन निगम कर्मियों को तीन फीसद डीए
परिवहन निगम कर्मियों को तीन फीसद डीए

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल पथ परिवहन निगम की निदेशक मंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तोहफे दिए गए हैं। सेवारत कर्मचारियों को तीन फीसद महंगाई भत्ता (डीए) जारी किया गया। इससे करीब सात हजार कर्मी लाभान्वित होंगे। इससे निगम के खजाने पर साढ़े पांच करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। वहीं करीब पांच हजार सेवानिवृत्त कर्मियों को चार फीसद डीए मिलेगा। उन्हें ढाई करोड़ का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए 28 करोड़ के अन्य वित्तीय लाभ दिए गए हैं।

बीओडी की अध्यक्षता परिवहन मंत्री गो¨वद ठाकुर ने की। बैठक में प्रधान सचिव परिवहन जेसी शर्मा, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री समेत निदेशक मंडल के सदस्य, अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में लिए फैसलों की जानकारी मंत्री ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मियों का डीए 130 से बढ़कर 134 फीसद हो गया है। सेवारत कर्मचारियों को भी डीए तत्काल प्रभाव से जारी हो गया है। मेडिकल बिलों के लिए एक करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। तीन करोड़ पहले दिए गए थे।

तीन माह के भीतर मिलेंगे सेवानिवृत्ति लाभ मंत्री ने एलान किया कि सेवानिवृत्ति लाभ तीन माह के अंदर मिल जाएंगे। दिसंबर 2016 तक देय लाभों को इसमें शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पहले 13 करोड़ रुपये दिए थे। अब 15 करोड़ सरकार और देगी।

शहीद अद्धसैनिक बलों के परिजनों को निशुल्क बस यात्रा प्रदेश के अ‌र्द्धसैनिक बलों के जो भी जवान शहीद होंगे, उनके परिजनों को एचआरटीसी में नि:शुल्क बस यात्रा मिलेगी। यह घोषणा परिवहन मंत्री गो¨वद ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि विधवा, बच्चों, अटेंडेंट को इसका लाभ मिल सकेगा। निगम की सामान्य बसों से लेकर वॉल्वो तक में किराया नहीं वसूला जाएगा। निदेशक मंडल की बैठक में पुलवाला में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देकर हमले की कड़ी ¨नदा की गई। हजार चालक, परिचालक भर्ती होंगे सरकार एचआरटीसी में एक हजार चालकों, परिचालकों की भर्ती करेगी। बीओडी में फैसला लिया गया कि पांच सौ पद चालक और पांच सौ पद ही परिचालकों के भरे जाएंगे। यह भर्ती अनुबंध आधार पर होगी।

पहले भर्ती टीएमपीए को भी परिचालक का दर्जा दिया जाएगा। पीस मील वर्करों के लिए नीति बनेगी। ये मैकेनिक, इलेक्ट्रिक, तकनीकी वर्कर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। 80 करोड़ हुई अतिरिक्त आय सरकार के एक साल के कार्यकाल में एचआरटीसी की आय में 89 करोड़ की अतिरिक्त आय हुई है। 31 मार्च तक इसमें 10 करोड़ और इजाफा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं निगम में बसों का बेड़ा 3000 से बढ़कर 3109 हो जाएगा। इसमें 1009 बसें और जुड़ेंगी। निजी बसों का संख्या भी तीन हजार के आसपास है।

chat bot
आपका साथी