बरशील में दो मंजिला मकान में लगी आग, छह लाख रुपये का नुकसान
चिडग़ांव तहसील की पेखा पंचायत के अंतर्गत बरशील में आज सुबह दो मकान मंजिला आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बरशील गांव में चंद्रवीर के मकान में आग आज सुबह नौ बजे लगी।
रोहड़ू, जेएनएन। चिडग़ांव तहसील की पेखा पंचायत के अंतर्गत बरशील में आज सुबह दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बरशील गांव में चंद्रवीर के मकान में आग आज सुबह नौ बजे लगी। उस समय घर के सदस्य अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे।
अचानक लोगों ने मकान से धुंआ उठते हुए देखा। देखते ही देखते मकान से आग की लपटे उठने लगी। इसके बाद आस पास के सभी ग्रामीण एकजुट होकर आग को बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में दो मंजिला मकान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है।
एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवार को प्रशासन ने पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है। आगजनी की घटना में छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।