हिमाचल में 132 दिन बाद रिकॉर्ड 941 पॉजिटिव, 12 की मौत

हिमाचल में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को 132 दिन बाद 941 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि एक ही दिन में 12 लोगों की मौत हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 09:31 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 09:31 PM (IST)
हिमाचल में 132 दिन बाद रिकॉर्ड 941 पॉजिटिव, 12 की मौत
हिमाचल में 132 दिन बाद रिकॉर्ड 941 पॉजिटिव, 12 की मौत

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को 132 दिन के बाद कोरोना के रिकॉर्ड 941 पॉजिटिव केस एक ही दिन में सामने आए हैं। साथ ही कोरोना से 12 संक्रमितों की मौत हुई है। शनिवार को सोलन में 195, कागड़ा में 144 व मंडी में 134, हमीरपुर में 97, शिमला में 97, ऊना में 85, बिलासपुर में 82, सिरमौर में 59, कुल्लू में 31, चंबा में नौ, लाहुल स्पीति में सात और किन्नौर में तीन नए केस सामने आए हैं। हमीरपुर जिले की पनियाली पंचायत के काही दी बाहल में एकसाथ 30 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। यहां पर संक्रमित पुलिस अधिकारी के घर पर कुछ दिन पहले भागवत कथा के बाद भंडारा लगाया गया था।

प्रदेश में एक्टिव केस अब 5223 हो गए हैं, जबकि अब 1102 संक्रमितों की मौत हुई है। पिछले साल 11 दिसंबर को एक दिन में 12 संक्रमितों कीमौत हुई थी। अब शनिवार को एक ही दिन में सबसे अधिक मौत का आंकड़ा 12 तक पहुंच गया है। इनमें से कागड़ा में चार, शिमला व ऊना में तीन-तीन और कुल्लू व हमीरपुर में एक-एक मौत हुई है।

कोरोना की जाच के लिए रिकॉर्ड 8338 सैंपल लिए गए, जिसमें से 5491 नेगेटिव आए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69114 हो गई है, जबकि अब तक 62671 स्वस्थ हुए हैं।

45 वर्ष से अधिक आयु के 49,082 लोगों को दी वैक्सीन

प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु के 49082 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई। इसमें 45 से 60 वर्ष तक की आयु के 34928 व 60 से अधिक आयु के 14154 लोगों को पहली डोज दी गई। तीन लाख डोज अब भी उपलब्ध

प्रदेश में अब भी कोविड वैक्सीन की तीन लाख डोज उपलब्ध है। इसमें से 67000 नई डोज है। कुल 12.50 लाख डोज लोगों को दी जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी