सरवीण ने स्पेन में बताई शिमला की जलापूर्ति प्रबंधन तकनीक

शहरी विकास एवं आवास मंत्री सरवीन चौधरी ने स्पेन के बार्सिलोना में 19 से 21 नवम्बर 2019 तक आयोजित किए जा रहे स्मार्ट सिटी व‌र्ल्ड एक्सपो में भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 08:39 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 08:39 PM (IST)
सरवीण ने स्पेन में बताई शिमला की जलापूर्ति प्रबंधन तकनीक
सरवीण ने स्पेन में बताई शिमला की जलापूर्ति प्रबंधन तकनीक

राज्य ब्यूरो, शिमला : शहरी विकास एवं आवास मंत्री सरवीण चौधरी ने स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे स्मार्ट सिटी व‌र्ल्ड एक्सपो में भाग लिया। उन्होंने डिजिटल ट्विन्स एंड अर्बन प्लानिग : ब्रिजिग द डिजिटल एंड फिजिकल विषय पर बात रखी और प्रस्तुति दी। यह आयोजन 19 नवंबर से शुरू हुआ जो वीरवार तक चलेगा।

सरवीण चौधनी ने शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) द्वारा राजधानी में पीने के पानी की आपूर्ति के प्रबंधन के लिए उपयोग की जा रही तकनीक के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रबंधन के परिणामस्वरूप पहाड़ी शहर में पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने वैज्ञानिकों से मानव जीवन को आरामदायक बनाने के लिए इस क्षेत्र में और आविष्कार करने व तकनीक का भरपूर उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने एक्सपो में भारतीय दीर्घा (इंडिया पवेलियन) का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर सचिव शहरी विकास, शहरी एवं नगर नियोजन और आवास सी. पालरासु भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी