हिमाचल के पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, आइजीएमसी में भर्ती

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्‍गज नेता वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आइजीएमसी में भर्ती किया गया है। उनकी

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 01:13 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 04:09 PM (IST)
हिमाचल के पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, आइजीएमसी में भर्ती
हिमाचल के पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, आइजीएमसी में भर्ती

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्‍गज नेता वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आइजीएमसी में भर्ती किया गया है। उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और उन्‍हें सीधे आइजीएमसी शिमला लाया गया। बताया जा रहा है वीरभद्र सिंह के आइजीएमसी शिमला में टेस्ट हो रहे हैं। 88 वर्षीय वीरभद्र सिंह इससे पहले भी रूटीन चेकअप के लिए आइजीएमसी आते रहते हैं। लेकिन आज अचानक तबीयत खराब होने पर उन्‍हें आपात स्थिति में अस्‍पताल पहुंचाया गया है।

बताया जा रहा है पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को सांस लेने की दिक्कत हो रही थी। वीरभद्र सिंह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जांच के लिए आईजीएमसी पहुंचे। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने उनका ईसीजी टेस्ट करवाया। उन्हें व्हील चेयर पर इमरजेंसी से स्पेशल वार्ड तक पहुंचाया गया, जहां उनके सामान्य टेस्ट किए जा रहे हैं। इस दौरान वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी मौजद रहीं। चिकित्सकों ने चेकअप के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल होने की सलाह दी।

वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं व प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे हैं। उनके बेटे विक्रमादित्‍य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि पत्‍नी प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। वीरभद्र सिंह का पूरा परिवार राजनीति में है। वीरभद्र सिंह आठ बार विधायक, छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और पांचवीं बार लोकसभा में बतौर सांसद रह चुके हैं और पिछले आधे दशक में वे कोई चुनाव नहीं हारे।

chat bot
आपका साथी