राज्यपाल के जन्मदिन पर धूमपान न करने की शपथ

राज्य ब्यूरो, शिमला : राजभवन के उन कर्मचारियों ने जो धूमपान के आदी हैं ने राज्यपाल आचार्य द

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 10:15 PM (IST)
राज्यपाल के जन्मदिन पर धूमपान न करने की शपथ
राज्यपाल के जन्मदिन पर धूमपान न करने की शपथ

राज्य ब्यूरो, शिमला : राजभवन के उन कर्मचारियों ने जो धूमपान के आदी हैं ने

राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से शुक्रवार से धूमपान छोड़ने की शपथ लेकर नई शुरुआत की है।

राजभवन में राज्यपाल के 60वें जन्मदिन पर यज्ञ का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री की पत्‍‌नी डॉ. साधना ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।

राज्यपाल ने राजभवन के कर्मियों से हवन में उपस्थिति दर्ज करने का आग्रह किया था। राज्यपाल व उनकी पत्‍‌नी लेडी गवर्नर दर्शना देवी और पारिवारिक सदस्यों ने यज्ञ में आहुति डाली। जन्मदिन पर यज्ञ का एक और उद्देश्य था किजो कर्मचारी धूमपान के आदी हैं और इस आदत को छोड़ नहीं पा रहे हैं, उन्हें पवित्र अग्नि के समक्ष आजीवन धूमपान न करने की शपथ दिलाई जाए।

राज्यपाल का कहना था कि एक व्यक्ति के धूमपान करने से पूरा परिवार प्रभावित होता है। इसका असर स्वास्थ्य के साथ समाज पर भी पड़ता है। हालाकि राजभवन में धूमपान पूरी तरह निषेध है। लेकिन राज्यपाल को सूचना मिली कि कुछ कर्मचारी ड्यूटी के बाद घरों में या अन्य स्थानों पर धूमपान करते हैं। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों को धूमपान छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी होगी कि इस बुराई को वह त्याग दें और उनके जन्मदिन के अवसर पर यज्ञ में आहुति डालकर शपथ लें।

आचार्य देवव्रत ने कहा ये उनके जीवन में नई शुरुआत है और ऐसे ही प्रयासों से स्वस्थ समाज की परिकल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा हर कर्मचारी परिवार का हिस्सा है और ये हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपने आसपास अपने सहयोगी को बुरी आदत से निजात दिलाने में सहयोग करें।

chat bot
आपका साथी