गांधी हेल्पलाइन झारखंड के युवक के लिए बनी मददगार

जागरण संवाददाता शिमला कोरोना काल में कांग्रेस की शुरू की गई गांधी हेल्पलाइन काफी फाय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 04:47 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 04:47 PM (IST)
गांधी हेल्पलाइन झारखंड के 
युवक के लिए बनी मददगार
गांधी हेल्पलाइन झारखंड के युवक के लिए बनी मददगार

जागरण संवाददाता, शिमला : कोरोना काल में कांग्रेस की शुरू की गई गांधी हेल्पलाइन काफी फायदेमंद साबित हो रही है। 26 अप्रैल को शुरू हुई हेल्पलाइन पर अभी तक 200 से ज्यादा लोग स्वास्थ्य संबंधी परामर्श ले चुके हैं।

झारखंड के एक युवक जो किन्नौर जिले के ग्रीफ में 108 आरसीसी में कंस्ट्रक्शन टीम में काम करता था, उसके लिए यह हेल्पलाइन फायदेमंद साबित हुई। झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने ट्वीट किया कि किन्नौर में उनके विधानसभा क्षेत्र का एक कर्मचारी मुसीबत में है। उसे सांस की दिक्कत है और स्वास्थ्य लाभ के लिए उसे अस्पताल जाना है। नेता ने ट्वीट को कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर को टैग किया। उपायुक्त किन्नौर, मोई जीओवी हिमाचल पर इसे टैग किया गया। कुलदीप राठौर ने ट्वीट पढ़ा और इसकी जानकारी तुरंत गांधी हेल्पलाइन को दी।

गांधी हेल्पलाइन ने मजदूर से संपर्क साधा और उसकी बात मेडिकल कॉलेज नेरचौक के पूर्व प्रधानाचार्य डा. दलीप सिंह से करवाई।

डा. दलीप सिंह ने मरीज से बात की और उससे पूछा कि क्या लक्षण हैं और युवक को अस्पताल जाने की सलाह दी। इसके बाद दोबारा युवक ने गांधी हेल्पलाइन पर फोन कर एंबुलेंस की सुविधा मांगी। गांधी हेल्पलाइन ने विधायक जगत सिंह नेगी और कांग्रेस कार्यकर्ता प्रीतम नेगी से संपर्क किया। उन्होंने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया और तुरंत एंबुलेंस सुविधा मुहैया करवाने की बात कही। कांग्रेस की टीम ने तुरंत मरीज को अस्पताल पहुंचाया।

कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि हेल्पलाइन का फायदा लोगों को हो रहा है। लोग स्वास्थ्य परामर्श के लिए ज्यादातर फोन करते हैं। शिमला और कांगड़ा से इसकी शुरुआत की गई थी। अब सभी 68 ब्लॉक और जिला स्तर पर हेल्पलाइन चल रही है। अभी तक शिमला में ही 200 से ज्यादा फोन आ चुके हैं।

chat bot
आपका साथी