Snowfall In Himachal: हिमाचल में मौसम ने फिर ली करवट, शिमला व कुफरी में बर्फबारी

Snowfall In Himachal. बर्फबारी के कारण शिमला जिला में हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बसों के 60 से अधिक रूट प्रभावित हो गए हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 02:54 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 02:54 PM (IST)
Snowfall In Himachal: हिमाचल में मौसम ने फिर ली करवट, शिमला व कुफरी में बर्फबारी
Snowfall In Himachal: हिमाचल में मौसम ने फिर ली करवट, शिमला व कुफरी में बर्फबारी

जेएनएन, शिमला। Snowfall In Shimla. हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में शुक्रवार को बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में हल्की बर्फबारी हुई। कुफरी में भी हिमपात हुआ। बर्फबारी के कारण शिमला जिला में हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बसों के 60 से अधिक रूट प्रभावित हो गए हैं। रामपुर और रोहड़ू के लिए बसें वाया मशोबरा भेजी गईं।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण ऊपरी शिमला में जनजीवन प्रभावित हो गया है। वीरवार देर रात आंधी के साथ बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। कुछ ही देर में चारों ओर सफेदी छा गई। हालांकि तापमान अधिक होने के कारण बर्फ ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई और राजधानी शिमला में यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी शिमला में पिछले दिनों न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो बर्फबारी के बाद दो डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। बर्फबारी की वजह से राजधानी में ठिठुरन बढ़ गई है। जिला शिमला में इन दिनों हुई बर्फबारी किसानों के लिए फायदेमंद है। बर्फबारी को बागवानों के लिए नुकसानदायक माना जा रहा है। इन दिनों गुठलीदार फलों के पौधों में फ्लावरिंग हो रही है। ठंड के कारण फूल विकसित नहीं हो पाएंगे तो इसका असर आने वाले दिनों में पैदावार पर पड़ सकता है। वहीं, किसानों को लंबे समय से बारिश न होने के कारण अब राहत मिलेगी। बारिश को फसलों के लिए बेहतर माना जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 22 फरवरी को शिमला जिला में मौसम के तेवर कड़े रहेंगे। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण ठंड से लोगों को कोई राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शिमला जिला में 23 फरवरी से मौसम साफ होने के आसार हैं। 

हिमाचल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी