शहर में नहीं थम रहा वनों की आग का सिलसिला

जागरण संवाददाता शिमला शहर में वनों की आग के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। वीरवार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:26 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:26 PM (IST)
शहर में नहीं थम रहा वनों की आग का सिलसिला
शहर में नहीं थम रहा वनों की आग का सिलसिला

जागरण संवाददाता, शिमला : शहर में वनों की आग के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। वीरवार को टूटीकंडी के जंगल में आग लगी। सुबह साढ़े 10 बजे आग की सूचना मिलते ही बालूगंज फायर स्टेशन से टीम रवाना हुई। आग बुझाने के लिए अग्निशमन, वन विभाग व पुलिस के कर्मचारी दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक जूझते रहे। इस दौरान शिमला पुलिस के कर्मचारी और वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी विभागों के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करते रहे लेकिन आग जंगल के एक से दूसरे कोने तक पहुंच गई थी। इसे बुझाने के लिए पांच घंटे से अधिक का समय लग गया।

दोपहर बाद जब आग जंगल के दूसरे कोने तक पहुंची तो अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने दूसरी तरफ जाकर आग को बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घरों तक आग को पहुंचने से रोका गया। पांच घंटे तक आग बुझाने में जुटे रहे कर्मचारी

जंगल में आग कुछ ही समय में इतनी ज्यादा फैल गई कि इसे बुझाने के लिए पांच घंटे से अधिक का समय लगा। अग्निशमन और पुलिस प्रशासन के कर्मचारी लगातार इसे बुझाने में जुटे रहे। कर्मचारियों की ज्यादा संख्या होने के बावजूद आग को नियंत्रित करने के लिए काफी समय लगा। हालांकि कई स्थान ऐसे थे जहां पर पानी को पहुंचाना मुश्किल था। इसलिए वन विभाग के कर्मचारी अन्य साधनों का भी इस्तेमाल करते दिखे। भराड़ी के जंगलों से दूसरे दिन निकलता रहा धुआं

लक्कड़ बाजार के नीचे बसे भराड़ी क्षेत्र के आसपास के जंगलों से दूसरे दिन भी धुआं निकलता रहा। वन विभाग के कर्मचारी व स्थानीय लोग इस आग को पूरी तरह से बुझाने में लगे हैं। हालांकि बुधवार को अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने पानी फेंक पर आग पर काबू पा लिया था, लेकिन हवा से रात के समय फिर से आग सुलग गई।

chat bot
आपका साथी