दबे हाईडेंट्स की तलाश में जुटा विभाग

शहर में दीपावली से पहले सड़कों और डंगों की खोदाई का काम किया जा सकता है। इसके लिए अग्निशमन विभाग ने शहर में दबे हुए हाईड्रेंट की तलाश शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 03:46 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 03:46 PM (IST)
दबे हाईडेंट्स की तलाश में जुटा विभाग
दबे हाईडेंट्स की तलाश में जुटा विभाग

जागरण संवाददाता, शिमला : शहर में दीपावली से पहले सड़कों और डंगों की खोदाई का काम किया जा सकता है। इसके लिए अग्निशमन विभाग ने राजधानी में जितने भी हाईड्रेंट दबे हुए हैं इनके लिए सर्वे करवाना शुरू कर दिया है। अगले सप्ताह के शुरू में इसकी रिपोर्ट आ सकती है।

इस रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि कितने हाईड्रेंट दबे हुए और कितने खराब हैं। जो भी हाईड्रेंट सड़क के नीचे दबे हुए हैं इन्हें निकालने के लिए विकल्प के तौर पर दूसरा हाईड्रेंट लगाने का काम सीजन से पहले ही कर लिया जाएगा। इसलिए माना जा रहा है कि त्योहारी सीजन से पहले शहर की सड़कों की खोदाई का काम किया जा सकता है। जहां हाईड्रेंट को खोद कर निकाला जा सकता है वहां पर भी काम किया जाएगा। जहां पर ये डंगे की जद में आ गए हैं वहां पर इन्हें निकालने के लिए काम किया जाना है।

राजधानी के बाजारों में त्योहारी सीजन के दौरान दर्जनों दुकानों में पटाखों का स्टाक रखा होता है। हालांकि नियमों के तहत पटाखों का स्टाक बाजार से बाहर गोदाम में रखना होता है। इसके बावजूद कई कारोबारी अपनी दुकान में पटाखे बेचने के लिए रखते हैं। इससे आग लगने की ज्यादा आशंका रहती है। स्टेशन फायर आफिसर टेकचंद ने बताया कि बाजार में रूटीन में माकड्रिल की जा रही है। इसके अलावा जो फायर हाईड्रेंट खराब हैं उन्हें ठीक करवाया जा रहा है। शहर में लगाए गए हैं 245 हाईड्रेंट

राजधानी में 245 हाईड्रेंट आग से निपटने के लिए शहर में लगा रखे हैं। त्योहारी सीजन में अग्निकांड की घटना की आशंका रहती है। इसलिए अग्निशमन विभाग ने पहले से ही उनका सर्वे करवाना शुरू कर दिया है। इनके मुताबिक जितने भी हाईड्रेंट खराब हो गए हैं इन्हें त्योहारी सीजन से पहले ही ठीक कर लिया जाएगा। किसी भी हादसे में कम से कम जान को नुकसान न हो, इस पर काम किया जाना है। दीपावली तक रद होंगी छुट्टियां

दमकल विभाग के कर्मचारियों की दीपावली तक के लिए छुट्टियां रद कर दी गई हैं। अग्निकांड की आशंका को देखते हुए छुट्टियों को रद किया गया है। छुट्टियां केवल विशेष परिस्थितियों में ही दी जाएंगी। हर साल अग्निशमन विभाग दीपावली पर ऐसी व्यवस्था करता है, ताकि यदि अग्निकांड की घटना सामने आए तो उस पर तुरंत काबू पाया जा सके।

chat bot
आपका साथी