जाख, गसो और बसाहरू देवता के आगमन से फाग मेला शुरू

संवाद सहयोगी रामपुर बुशहर जिलास्तरीय पारंपरिक फाग मेले का आगाज मंगलवार को देवता साह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 08:05 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 08:05 PM (IST)
जाख, गसो और बसाहरू देवता के आगमन से फाग मेला शुरू
जाख, गसो और बसाहरू देवता के आगमन से फाग मेला शुरू

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : जिलास्तरीय पारंपरिक फाग मेले का आगाज मंगलवार को देवता साहब जाख, गसो और बसाहरू के स्वागत के साथ हुआ। कोरोना महामारी के कारण मेले को मात्र परंपरा निर्वहन के लिए सूक्ष्म रूप से मनाया जा रहा है। इसमें कोविड-19 के दिशानिर्देश का पालन किया जा रहा है।

रामपुर बुशहर के राज दरबार मैदान में सोमवार देर शाम देवता साहिब जाख ने होलिका दहन किया, इसके बाद उन्होंने राज दरबार परिवार के सदस्यों के साथ होली खेली। इसके लिए देवता साहब गसो और बसाहरू भी पहुंचे और उन्होंने भी होली मनाई। जिसके बाद तीनों देवताओं ने दरबार परिसर में ही रुकने का निर्णय लिया, जबकि नगर परिषद ने उनके रहने और ठहरने का इंतजाम कर रखा था।

मंगलवार सुबह तीनों देवताओं ने रामपुर बाजार की परिक्रमा की और इस दौरान स्थानीय लोगों ने देवताओं की पूजा की और अपने परिवार की सुख-शांति का आशीर्वाद लिया। मेला मैदान पहुंचने पर नगर परिषद ने उनका स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने भी मैदान में प्रवेश से पूर्व देवलुओं और लोगों की थर्मल स्कैनिग की। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम दरबार के मुख्य गेट पर ड्यूटी पर तैनात थी। इतना ही नहीं नगर परिषद ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैदान को सैनिटाइज करने का प्रबंध तो किया ही था, साथ ही मेला घूमने आने वाले लोगों के भी हाथ सैनिटाइज करवाए गए।

स्थानीय प्रशासन ने सरकार के आदेश का पालन करते हुए मेले पर कई पाबंदियां लगाई हैं। पाबंदियों के तहत यहां पहुंचे हर देवता के कम से कम देवलुओं को आने की अनुमति दी गई है और दरबार मैदान में एक समय में 200 लोग ही उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रीति कश्यप, कार्यकारी अधिकारी हरी शर्मा, पार्षद विशेषर लाल, प्रदीप कुमार, मुस्कान नेगी, कांता देवी, स्वाति बंसल, गोविद व नगर परिषद के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी