मंडी, जुब्बल और अर्की के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे सुक्खू

प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए कांग्रेस ने पू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:18 PM (IST)
मंडी, जुब्बल और अर्की के कांग्रेस 
कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे सुक्खू
मंडी, जुब्बल और अर्की के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे सुक्खू

जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। विधायक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविद्र सिंह सुक्खू मंडी लोकसभा, जुब्बल कोटखाई व अर्की विधानसभा सीट पर सियासी बिसात बिछाने में लगे हैं। वह चुनाव प्रचार के लिए बुधवार से छह दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 20 अक्टूबर को सुक्खू जुब्बल कोटखाई विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। उनका अनेक नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम तय है। 21 को सरकाघाट, 22 को नाचन, 23 को बल्ह व 24 को सुंदरनगर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगेंगे। 25 अक्टूबर को अर्की में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही सुक्खू जनता की नब्ज टटोलेंगे। कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविदर सुक्खू के प्रेस सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मंडी, जुब्बल व अर्की में प्रचार अभियान को गति दी जाएगी। प्रचार कार्यक्रम तय हो चुके हैं। एकमात्र ध्येय पार्टी उम्मीदवारों को जीत दिलाना है। प्रदेश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी में झोंक चुकी भाजपा सरकार को सबक सिखाने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता। प्रचार के दौरान लोगों को भाजपा सरकार की नाकामियां गिनाने के साथ ही कांग्रेस शासन में हुए कामों की जानकारी भी दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी