सेवाभाव के रूप में मनाया वीरभद्र सिंह का जन्मदिन

जागरण संवाददाता शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के जन्मदिन को सेव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:05 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:05 PM (IST)
सेवाभाव के रूप में मनाया वीरभद्र सिंह का जन्मदिन
सेवाभाव के रूप में मनाया वीरभद्र सिंह का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के जन्मदिन को सेवाभाव के तौर पर मनाया गया। प्रदेशभर में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह रक्तदान शिविर का आयोजन किया तथा जरूरमंदों को मास्क, सैनिटाइजर व अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे। साथ ही कोरोना से प्रभावित गरीब परिवारों को राशन किट भी बांटी। कांग्रेस के अग्रणी संगठनों सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ ने अनेक स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित कर वीरभद्र सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सभी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर मानव कल्याण के लिए दिए गए योगदान की सराहना कर उनका आभार प्रकट किया।

----------------

पार्टी नेताओं ने दी बधाई

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सहप्रभारी संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व अध्यक्ष सुखविद्र सिंह सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर, जीएस बाली, आशा कुमारी ने वीरभद्र सिंह के जल्द व संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वीरभद्र सिंह में प्रदेश के ही नहीं अपितु देश के कांग्रेस पार्टी के स्तंभ हैं। छह बार मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश के विकास में उनका एक बड़ा व महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

----------------

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी बधाई

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां भीमाकाली का आशीर्वाद ाप पर सदैव बना रहे। आप स्वस्थ व र्घायु हों मातारानी से यही कामना करता हूं।

chat bot
आपका साथी