वीरभद्र के जन्मदिन पर हालीलाज में कटा केक, राजीव भवन में रक्तदान

जागरण संवाददाता शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के जन्मदिन को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:14 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:14 PM (IST)
वीरभद्र के जन्मदिन पर हालीलाज में
कटा केक, राजीव भवन में रक्तदान
वीरभद्र के जन्मदिन पर हालीलाज में कटा केक, राजीव भवन में रक्तदान

जागरण संवाददाता, शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के जन्मदिन को कांग्रेस ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। वीरभद्र सिंह के आवास हालीलाज में परिवार के सदस्यों और उनके समर्थकों की उपस्थिति में उनकी नातिन रुद्रांगनी ने केक काटा। समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कोरोना के खतरे को देखते हुए सादे तरीके से जन्मदिन मनाया गया। वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर उनके बेटे व शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पांच एंबुलेंस भेंट कीं। इसमें शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को तीन व और अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए दो एंबुलेंस और आक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए। विक्रमादित्य सिंह ने लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

नारकंडा एडवेंचर स्पो‌र्ट्स टूरिज्म एंड रेस्क्यू क्लब के प्रधान रूपेश कंवल की ओर से छह आक्सीजन कंसंट्रेटर नारकंडा, कोटगढ़, थानाधार, कुमारसैन व बड़ागांव के लिए भी भेंट किए गए। वीरभद्र सिंह के स्वजन और उनके करीबी अस्पताल में वीरभद्र सिंह से मिलने भी पहुंचे।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहरी के संयुक्त तत्वावधान में युवा कांग्रेस द्वारा यह रक्तदान शिविर लगाया गया था। कांग्रेस उपाध्यक्ष हर्ष महाजन ने कहा कि प्रदेश के लोगों की दुआओं से वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। विधायक अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के ही नहीं देश के वरिष्ठतम नेता हैं। कार्यकर्ताओं ने कैंसर अस्पताल में फल भी बांटे। जिला कांग्रेस कमेटी (शिमला ग्रामीण) के अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने वीरभद्र सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक आदर्श सूद, सोनिया चौहान, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, एनएसयूआइ के राष्ट्रीय संयोजक रूबल ठाकुर, कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर, धर्मपाल ठाकुर, सुशांत कपरेट, इंद्रजीत सिंह, राजेश कंवर, अमित नंदा, ब्लाक अध्यक्ष ग्रामीण गोपाल शर्मा, कुसुम्पटी अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, पार्षद दिवाकर देव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विनीता वर्मा, श्यामा कैंथला, पूर्व पार्षद दवेंद्र चौहान, प्रवीण, नरेंद्र कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश कुमार, ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, पंकज ठाकुर, उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, धरेंद्र गुप्ता, अनिल चौहान, भगत राम ठाकुर, सेनराम नेगी, अमनदीप सिंह, मेहर सिंह कंवर, राजकुमार शर्मा, प्रतीक शर्मा, शुभम वर्मा, नितिन सोहल, राहुल मेहरा, विनोद कुमार, अमृतपाल, अमित मेहता, आकाश सैनी, रवि दत्त, गौरव सर्सवाल, मुस्कान थापर, राहुल नेगी, नीरज बख्शी, मुकुल गुप्ता, नागुण राम, आभा नेगी, चमन ठाकुर, भूपेंद्र वर्मा, राकेश सिगटा, रजत राणा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी