हर कांग्रेस कार्यकर्ता जुब्बल-कोटखाई का प्रत्याशी

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा के उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी ने खड़ापत्थर में जनसभा की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता जुब्बल-कोटखाई का प्रत्याशी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:23 PM (IST)
हर कांग्रेस कार्यकर्ता जुब्बल-कोटखाई का प्रत्याशी
हर कांग्रेस कार्यकर्ता जुब्बल-कोटखाई का प्रत्याशी

संवाद सूत्र, रोहड़ू : जुब्बल-कोटखाई विधानसभा के उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी ने खड़ापत्थर में जनसभा की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर, शिलाई के विधायक हर्षव‌र्द्धन सिंह चौहान और कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने जनसभा को संबोधित किया।

कुलदीप राठौर ने कहा कि हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता रोहित ठाकुर के रूप में जुब्बल-नावर-कोटखाई के उपचुनाव का प्रत्याशी है। उन्होंने कहा कि बागवानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोहित ठाकुर ने अभूतपूर्व विकास किया है। राठौर ने दावा किया कि जुब्बल, नावर व कोटखाई की जनता ने मन बना लिया है और जनता 30 अक्टूबर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर रोहित ठाकुर को विधानसभा भेजेगी।

विधायक रामलाल ठाकुर और हर्षव‌र्द्धन सिंह चौहान ने रोहित ठाकुर को भारी मतों से जिताने का आग्रह किया। रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर व कोटखाई को पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सींचा है। हमारा क्षेत्र सेब बाहुल है और जुब्बल-नावर-कोटखाई का सेब उत्पादन में 35 फीसद योगदान है। पूर्व कांग्रेस सरकारो के कार्यकाल में बागवानी के ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सड़कों को प्राथमिकता दी गई।

कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई में विकास पर पूर्ण विराम लग गया है। प्रदेश सरकार की बागवानी विरोधी नीतियों के चलते कीटनाशक, फफूंदनाशक पर उपदान खत्म किया गया और उर्वरकों के मूल्यों में वृद्धि की गई। डबल इंजन की सरकार की गलत नीतियों से पढ़े-लिखे युवा, व्यापारी, मजदूर और पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमी कठिन दौर से गुजर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी