नशे पर वार, 18 दिन में 14 मामले, 23 आरोपित गिरफ्तार

जिला शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसमें पुलिस को काफी सफलता मिल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:39 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:39 PM (IST)
नशे पर वार, 18 दिन में 14 मामले, 23 आरोपित गिरफ्तार
नशे पर वार, 18 दिन में 14 मामले, 23 आरोपित गिरफ्तार

अनिल ठाकुर, शिमला

जिला शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसमें पुलिस को काफी हद तक सफलता भी मिल रही है। पुलिस ने पिछले महीने नशे की सप्लाई करने वाले दो बड़े सौदागरों को हिरासत में लिया है। इनमें एक विदेशी नागरिक जबकि एक बिलासपुर जिला का रहने वाला है। इनसे मिले इनपुट के बाद पुलिस अब उन लोगों तक पहुंचने लगी है जिन्हें ये नशा सप्लाई करते थे।

18 दिन में शिमला पुलिस ने जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 14 मामले दर्ज किए हैं। इनमें करीब 23 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक चरस, अफीम, भांग, स्मैक, नशीली गोलियों के बजाय कुछ समय से अब चिट्टे के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। चिट्टे के साथ पुलिस जिन आरोपितों को गिरफ्तार कर रही है उनमें ज्यादातर की उम्र महज 20 से 35 साल के बीच है। चिट्टा न केवल शिमला बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच गया है। ऐसे में पुलिस ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी गश्त को बढ़ा दिया है। नशा निवारण समितियां की हैं गठित

नशे के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसके लिए थाना स्तर पर नशा निवारण समितियों का गठन किया गया है। इसके तहत पुलिस अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करती है। अभिभावकों से भी बात की जाती है। लोगों को समझाया जाता है कि यदि उनके आसपास ऐसे कोई मामले सामने आते हैं तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। केस स्टडी : कुरियर से भेजते थे नशा

पुलिस जांच में सामने आया है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कुरियर के माध्यम से भी नशे की सप्लाई होती है। शिमला पुलिस ने हाल ही में बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर तीन ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला है कि आरोपित हरियाणा के रोहतक से कुरियर के जरिए चिट्टा व अन्य नशीले पदार्थ बिलासपुर भेजते थे। यहां से इसे शिमला सप्लाई किया जाता था।

कब कहां पकड़ा

दिन,नशा पकड़ा,गिरफ्तार

5 सितंबर,34.58 ग्राम चिट्टा,2 गिरफ्तार

6 सितंबर,580 ग्राम चरस,6.6 ग्राम चिट्टा,7 गिरफ्तार

8 सितंबर,52 ग्राम चरस,1 गिरफ्तार

9 सितंबर,13.18 ग्राम चरस,1 गिरफ्तार

11 सितंबर,30.16 ग्राम चिट्टा,2 गिरफ्तार

16 सितंबर,6.08 ग्राम चिट्टा,925 ग्राम चरस

17 सितंबर,745 ग्राम चरस,1 गिरफ्तार

18 सितंबर,4.44 ग्राम चरस,0.68 ग्राम चिट्टा,2 गिरफ्तार नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में काफी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।

- कमल वर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर।

chat bot
आपका साथी