382 चालक, 401 परिचालक भर्ती होंगे

हिमाचल पथ परिवहन निगम करीब 800 चालक और परिचालक भर्ती करेगा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 07:48 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 07:48 PM (IST)
382 चालक, 401 परिचालक भर्ती होंगे
382 चालक, 401 परिचालक भर्ती होंगे

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में अब जल्द ही चालकों और परिचालकों की भर्ती होगी। सरकार ड्राइवरों के 382 पद और कंडक्टरों के 401 पद भरेगी। इस सिलसिले में बुधवार को एचआरटीसी की सर्विस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें कमेटी ने दोनों तरह की भर्तियों को स्वीकृति प्रदान की। परिवहन निगम के प्रधान सचिव जगदीश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। यह भर्ती अनुबंध आधार पर होगी। इससे बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और उन्हें पक्की नौकरी मिलेगी। चयनित अभ्यर्थी ज्वाइनिंग के तीन साल की निरंतर सेवाएं देने के बाद नियमित हो सकेंगे। दो माह में शुरू होगी प्रक्रिया

परिवहन निगम में चालकों की भर्ती दो माह के भीतर आरंभ हो जाएगी, जबकि परिचालकों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसमें कौशल विकास भत्ते के तहत रखे अस्थायी परिचालकों को भी अनुभव के पांच अंक मिलेंगे। 11448 ने लिया योजना का लाभ

कौशल विकास भत्ते का लाभ 11448 अभ्यर्थियों ने उठाया है। नई भर्ती में इन्हें तवज्जो मिलेगी। पांच अंक मिलने से ये भी इसमें भाग ले सकेंगे। वह योजना पूर्व कांग्रेस सरकार ने चलाई थी। बाद में इसके लाभार्थियों ने सरकार पर पक्की नौकरी देने का दबाव बनाया।

सरकार भर्ती में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतेगी। यह भर्ती अनुबंध आधार पर होगी। हमने पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई कंडक्टर भर्ती को भी रद नहीं किया है। हम बदले की भावना से कार्य नहीं करते हैं।

गोविंद ठाकुर, परिवहन मंत्री

चालक-परिचालकों की भर्ती अनुबंध आधार पर होगी। इसे सर्विस कमेटी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इसकी प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।

डॉ. संदीप भटनागर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी

chat bot
आपका साथी