साइकिल रेस में दिव्या सूद व मनीष ग्रोवर विजेता

विश्व पर्यटन दिवस पर हिमालयन एडवेंचर स्पो‌र्ट्स टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:15 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:15 AM (IST)
साइकिल रेस में दिव्या सूद व मनीष ग्रोवर विजेता
साइकिल रेस में दिव्या सूद व मनीष ग्रोवर विजेता

जागरण संवाददाता, शिमला : विश्व पर्यटन दिवस पर हिमालयन एडवेंचर स्पो‌र्ट्स टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (हस्तपा) की ओर से साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला वर्ग में दिव्या सूद विजेता रही। उसने 52 किलोमीटर की दूरी दो घंटे 33 मिनट में पूरी की। दूसरे स्थान पर काना सूद रही। उसने दो घंटे 34 मिनट में यह दूरी पूरी की। तीसरा स्थान पर रही अस्मिता सिंह ठाकुर ने चार घंटे 13 मिनट में यह दूरी तय की।

पहली बार हस्तपा की ओर से आयोजित रेस पांच वर्गों में करवाई गई थी। पुरुष वर्ग में विजेता मनीष ग्रोवर ने एक घंटा 58 मिनट में 52 किलोमीटर की दूरी तय की। सनदोरसे शेरपा दूसरे व महेंद्र ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में कमल कुमार ने पहला, वीर सर्वज्ञा ने दूसरा, वीर सर्वज्ञ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में संदीप थाना ने पहला, राजवीर सिंह ने दूसरा और ओजस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओपन वर्ग में आशीष शेरपा ने पहला, गंधर्व ने दूसरा और मानव सहगल ने तृतीय स्थान हासिल किया। कोरोना संकट के कारण यह रेस लोकल स्तर पर आयोजित की गई थी। हस्तपा के अध्यक्ष मोहित सूद ने कहा कि कोरोना काल के दौरान शिमला में साइकिल का क्रेज बढ़ा है। हस्तपा की ओर से रेस करवाने का उद्देश्य स्थानीय राइडरों को मंच प्रदान करना था ताकि वे बड़ी रेस में भाग लेकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

chat bot
आपका साथी