शहर में इंद्रजीत सिंह, ग्रामीण में हिमराल ने संभाला मोर्चा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को सामान बांटा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:24 PM (IST)
शहर में इंद्रजीत सिंह, ग्रामीण में हिमराल ने संभाला मोर्चा
शहर में इंद्रजीत सिंह, ग्रामीण में हिमराल ने संभाला मोर्चा

जागरण संवाददाता, शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से व्यापार मंडल के अध्यक्ष व कांग्रेसी पार्षद इंद्रजीत सिंह ने जामा मस्जिद में जाकर मजदूरों को कोरोना से निपटने के लिए सैनिटाइजर, मास्क के साथ राशन भी बांटा। उन्होंने जामा मस्जिद में रहने वाले सभी मजदूरों को सैनिटाइजर, दस्ताने व मास्क बांटे।

उन्होंने कहा कि इस मौके पर पूरी सादगी के साथ जरूरतमंदों को कैसे कोरोना से बचाया जा सकता है, इसके लिए काम किया। इससे पहले भी कोरोना काल में मजदूरों से लेकर सभी को सेवाएं देते रहे है। आने वाले समय में भी शिमला के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए काम करते रहेंगे। हिमराल ने शिमला ग्रामीण में बांटे सैनिटाइजर व मास्क

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनुना, हिमरी, गधेरी, रियोग, भराड़ू, भराड़ू मकलोटी, धार, करयाली, द्रवाल व मटोग में प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आक्सीमीटर, सैनिटाइजर, एन 95 मास्क, मेडिकल किट्स व गरीब लोगों को राशन वितरित किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे इस विपदा की घड़ी में एक दूसरे का सहयोग करते हुए कोरोना से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें। हिमराल ने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस लोगों की सहायता के लिए सेवा भाव में लगी रही। वहीं, युवा कांग्रेस ने भी इस मौके पर जरूरतमंदों को राशन व सैनिटाइजर बांटे।

chat bot
आपका साथी