छीछड़ जंगल में रोपे देवदार के पौधे

उपमंडल कुमारसैन की पंचायत करेवथी में पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:09 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 05:09 PM (IST)
छीछड़ जंगल में रोपे देवदार के पौधे
छीछड़ जंगल में रोपे देवदार के पौधे

संवाद सूत्र, कुमारसैन : उपमंडल कुमारसैन की पंचायत करेवथी में पौधारोपण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने छीछड़ जंगल में देवदार के पौधे रोपे। करेवथी पंचायत के प्रधान विनोद कंवर वीनू ने बताया कि पंचायत के पांच वार्डो को वन विभाग ने प्रति वार्ड 51 पौधे दिए हैं। इसके अलावा महिला मंडल शेलग को भी वन विभाग ने 500 पौधे उपलब्ध करवाए। यह सभी पौधे ग्रामीणों व वन विभाग के सहयोग से छीछड़ जंगल में रोपित किए गए।

इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रधान विनोद कंवर ने बताया कि पौधारोपण के दौरान ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि पर्यावरण को बचाने में वनों का विशेष महत्व है। भाजपा कुसुम्पटी मंडल ने लगाए 150 पौधे

जागरण संवाददाता, शिमला : उपायुक्त आदित्य नेगी ने पंचायत पगोग के बड़श गांव में भाजपा मंडल कुसुम्पटी एवं बूथ स्तरीय महिला मोर्चा के पौधारोपण के तहत बान व देवदार के पौधे रोपित किए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन से ही मनुष्य सुरक्षित व खुशहाल रह सकता है। इस दौरान बान व देवदार के 150 पौधे रोपित किए गए। भाजपा कुसुम्पटी मंडल के सदस्यों ने कहा कि पौधारोपण के साथ इनकी देखभाल का दायित्व भी उनके द्वारा किया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व उपमहापौर एवं पार्षद राकेश शर्मा, पार्षद राजेंद्र चौहान, पार्षद आशा शर्मा, पंचायत प्रधान कृष्णा ठाकुर, उपप्रधान विनोद शांडिल, गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री अंजना शर्मा, मंडलाध्यक्ष जितेंद्र भोटका, कुसुम्पटी महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष सुरेखा कश्यप, मंडल महामंत्री चिरंजीव शर्मा, विजय ज्योति सैन, दलीप छिबर, खूब चंद, उमेश वर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमा चोपड़ा, अमर सिंह ठाकुर, मंडल सचिव दिवेश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष राज कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी