महात्मा गांधी के जीवन पर करवाई वाद-विवाद प्रतियोगिता

जागरण संवाददाता शिमला महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:05 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:05 PM (IST)
महात्मा गांधी के जीवन पर करवाई वाद-विवाद प्रतियोगिता
महात्मा गांधी के जीवन पर करवाई वाद-विवाद प्रतियोगिता

जागरण संवाददाता, शिमला : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिले के विभिन्न खंडों में वर्चुअल एवं क्षेत्रों में जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आजादी के लिए दिए गए योगदान और उनके जीवन दर्शन व शिक्षाओं पर भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मशोबरा, जुब्बल-कोटखाई, ठियोग, रामपुर और चौपाल विकास खंडों में प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस मौके पर स्वयंसेवी संस्था मशोबरा के सदस्य मुनीश महेंद्रू और शिवेन कुमार, रामपुर की रीना कुमारी, ठियोग के दीपक एवं यशवंत चौहान, चौपाल की अनिता कुमारी, जुब्बल-कोटखाई के नवज्योति युवक मंडल बड़ेच ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र शिमला की जिला युवा समन्वयक मनीषा शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि जिले के 90 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। खादी आश्रम द्वारा रोटरी क्लब के पास खादी आश्रम में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदेश खादी आश्रम के काउंटर प्रबंधक प्रकाश चंद ने बताया कि विभाग द्वारा 20 फीसद अनुदान पर टोपी, शॉल, जैकेट, लेडीज शॉल, लेडीज सूट, गद्दा, रजाई, मास्क और सिल्क साड़ी में दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी