कोविड-19 राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से 66.28 करोड़ खर्च

प्रदेश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए स्थापित कोविड-19 राज्य आ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 07:42 PM (IST)
कोविड-19 राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से 66.28 करोड़ खर्च
कोविड-19 राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से 66.28 करोड़ खर्च

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए स्थापित कोविड-19 राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष में 26 अप्रैल तक 85 करोड़, 30 लाख, 54 हजार 095 रुपये प्राप्त हुए हैं। इनमें से 66 करोड़, 28 लाख, 37 हजार 282 रुपये विभिन्न जिलों और विभागों को जारी किए जा चुके हैं। इस राशि का उपयोग में मेक शिफ्ट अस्पताल बनाने, पीपीई किट खरीदने सहित अन्य कार्यो के लिए किया गया है। प्रदेशवासी इस आपदा प्रतिक्रिया कोष में उदारतापूर्वक योगदान दे रहे हैं। योगदानकर्ताओं में कई संगठन, उद्योगपति, व्यापारी, कर्मचारी और व्यक्ति शामिल हैं।

यह जानकारी राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि पीपीई किट की खरीद के लिए विभागों और उपायुक्तों को 20.90 करोड़ रुपये जारी किए गए। इसमें से स्वास्थ्य विभाग को 12 करोड़, सभी उपायुक्तों को 5.25 करोड़, पुलिस विभाग को दो करोड़, नगर निगम शिमला को एक करोड़, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा विभाग को 40 लाख, पशुपालन विभाग को 20 लाख और मुख्य अग्निशमन अधिकारी को पांच लाख रुपये दिए गए। कोरोना अवधि के दौरान आशा वर्करों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हिमाचल प्रदेश को 9.55 करोड़ रुपये दिए गए। मंडी में मेक शिफ्ट अस्पताल की खरीद के लिए स्वास्थ्य विभाग को 6.64 करोड़ रुपये प्रदान किए गए। दिल्ली और चंडीगढ़ में फंसे हजारों हिमाचलवासियों की ठहरने और अन्य व्यवस्था के लिए हिमाचल भवन चंडीगढ़ को 10 लाख और हिमाचल भवन दिल्ली को पांच लाख रुपये दिए गए। देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हिमाचल के लोगों को बसों, ट्रेनों और हवाई मार्ग से घर लाया गया, जिस पर 13 करोड़, 08 लाख 22 हजार 425 रुपये खर्च हुए।

इन कार्यो के लिए भी राशि व्यय की

कहां व्यय,राशि (करोड़ों में)

भारतीय रेलवे,4.76,

चेन्नई निगम आयुक्त,0.07

देहरादून के बस आपरेटर,0.02,

होमगार्ड की तैनाती,10.88

एचआरटीसी,5.0

राज्य निर्वाचन आयोग,1.45

उपायुक्त चंबा,0.23 2

उपायुक्त किन्नौर,0.16

उपायुक्त कुल्लू,0.10

chat bot
आपका साथी