सब्जी मंडी में बनेगा निगम का अपना कार्यालय

जागरण संवाददाता शिमला राजधानी शिमला की सब्जी मंडी का अब कायाकल्प होगा। सब्जी मंडी मैदान मे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:34 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:34 PM (IST)
सब्जी मंडी में बनेगा निगम का अपना कार्यालय
सब्जी मंडी में बनेगा निगम का अपना कार्यालय

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला की सब्जी मंडी का अब कायाकल्प होगा। सब्जी मंडी मैदान में एक छत के नीचे निगम के सभी कार्यालय बनाने के लिए भवन तैयार होगा। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके अलावा सब्जी मंडी में स्थित नगर निगम की जमीन का पूरा उपयोग निगम द्वारा किया जाएगा। यहां पर एक व्यावसायिक परिसर के अलावा पार्किग, लिफ्ट की सुविधा भी मिलेगी।

नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल के कार्यालय में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की मौजूदगी में स्मार्ट सिटी की बैठक हिमुडा के साथ हुई। इस दौरान दिल्ली और पंचकूला की कंपनी ने सब्जी मंडी का मास्टर प्लान पेश किया। मंत्री ने कहा कि इन दोनों प्लान में से किसी एक का चयन कर जल्द इसे शुरू किया जाए जिससे लोगों को सुविधा मिल सके। फिलहाल निगम के पास अपना कोई कार्यालय नहीं है। कई जगह पर निगम की विभिन्न शाखाएं होने के करण शहर के लोगों को काम करवाने के लिए भटकना पड़ता है। एक छत के नीचे निगम का कार्यालय होने से शहर के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। सरकार को भेजा था प्रस्ताव

सब्जी मंडी मैदान में खाली जगह पर भवन बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। सरकार ने इसकी अनुमति प्रदान कर दी थी। अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सब्जी मंडी मैदान में सभी कार्यालय एक छत के नीचे स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हिमुडा द्वारा इस कार्य को किया जाना है। इसके अलावा सब्जी मंडी मैदान में व्यावसायिक परिसर भी स्थापित किया जाना है। अधिकारियों से ली प्रोजेक्टों की फीडबैक

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विभागों से प्रोजेक्ट की फीडबैक ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम में तेजी लाएं जिससे स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट निर्धारित समय पर पूरे किए जा सकें। शहरी विकास मंत्री की मौजूदगी में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की बैठक हिमुडा के साथ की गई। इस दौरान दिल्ली और पंचकूला की कंपनी ने सब्जी मंडी का मास्टर प्लान पेश किया। इस दौरान विभागों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

नितिन गर्ग, महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी।

chat bot
आपका साथी