दिवाली पर निगम कर्मियों की बल्ले-बल्ले, मिला ये खास तोहफा

कर्मचारियों को खुशियां मनाने के लिए नाममात्र ब्याज दर पर मिलेगा 20 हजार कर्ज दिया जा रहा है बहुत से कर्मचारी इस लोन के लिए आवेदन कर चुके हैं।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 07:49 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 07:49 AM (IST)
दिवाली पर निगम कर्मियों की बल्ले-बल्ले, मिला ये खास तोहफा
दिवाली पर निगम कर्मियों की बल्ले-बल्ले, मिला ये खास तोहफा

शिमला, जेएनएन। नगर निगम शिमला के कर्मचारियों को इस बार दिवाली खर्च की कोर्ई चिंता नहीं होगी। निगम अपने कर्मचारियों को इस बार दिवाली पर खुशियां मनाने के लिए 20 हजार का लोन देगा, वह भी नाममात्र ब्याज दर पर। निगम का कोई भी कर्मचारी इस लोन को ले सकेगा।

निगम के बहुत से कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने दिवाली मनाने के लिए लोन के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा दिवाली पर कर्मचारियों को बोनस भी दिया जाएगा। दिवाली पर जहां निगम में कार्यरत सभी नियमित कर्मचारियों को दिवाली बोनस मिलेगा, वहीं सफाई  का जिम्मा देख रही सैहब सोसायटी के कर्मचारियों को भी बोनस दिया जाएगा।निगम पहली बार सैहब सोसायटी के करीब 800 कर्मचारियों को दिवाली बोनस के साथ एक माह का एरियर देगा। बोनस सहित सभी तोहफों के निर्णय पर 23 अक्टूबर को होने वाली वित्त संविदा समिति की बैठक में मुहर लगेगी। 

1500 रुपये मिलेगा बोनस

निगम ने सैहब कर्मचारियों को 1500 रुपये बोनस देने का निर्णय लिया है। इसके लिए निगम ने सभी तैयारियां भी पूर्ण कर ली हैं। दिवाली से पहले सभी के खातों में यह जमा हो जाएगा। नियमित कर्मचारियों को भी निगम बोनस देगा। इसके अलावा दो माह का एरियर भी निगम सैहब कर्मचारियों को दिवाली पर दिया जाएगा। निगम ने अप्रैल से सैहब कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की थी, लेकिन निगम ने जून से बढ़ा हुआ वेतन सैहब कर्मचारियों को दिया है। ऐसे में दो माह का एरियर भी निगम दिवाली पर देगा। 

कर्मचारियों में खुशी का माहौल

नगर निगम द्वारा दिवाली पर लोन और बोनस के निर्णय पर सभी कर्मचारी खुश हैं। कर्मचारियों का कहना है कि दिवाली पर सभी नया सामान लेना चाहते हैं। बाजारों में भी ऐसे मौके पर विशेष छूट इलेक्ट्रॉनिक्स में होती है। ऐसे में कर्मचारियों के लिए यह लोन लाभदायक सिद्ध होगा। निगम का यह निर्णय कर्मचारी हित में है। 

कर्मचारियों को 20 हजार रुपये तक का लोन दिवाली पर दिया जाएगा। इसके अलावा बोनस भी कर्मचारियों को मिलेगा। वित्त संविदा समिति की बैठक में इस पर मुहर लगाई जाएगी।

-कुसुम सदरेट, महापौर नगर निगम शिमला

हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी