छूट के साथ क‌र्फ्यू लागू, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

जागरण संवाददाता शिमला जिला शिमला में कोरोना क‌र्फ्यू लगते ही पुलिस ने शहर से लेकर ग्रामीण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 03:42 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 03:42 PM (IST)
छूट के साथ क‌र्फ्यू लागू, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती
छूट के साथ क‌र्फ्यू लागू, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

जागरण संवाददाता, शिमला : जिला शिमला में कोरोना क‌र्फ्यू लगते ही पुलिस ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी है। हर वाहन सवार से बाहर आने का कारण पूछा जा रहा है। पुलिस ने शहर के शोघी, पंथाघाटी, टुटू से लेकर हर स्थान पर नाके लगा दिए हैं। हालांकि पहले दिन पुलिस ने लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया। अब आगे से चालान किया जाएगा।

शुक्रवार को बाजार बंद दिखे। पिछले साल भी मई में बाजारों से लेकर सड़कों पर काफी सख्ती थी। शुक्रवार को भी दिन की शुरुआत सड़कों पर पुलिस के पहरे से हुई। शहर में लोग सुबह निकले तो घर से नजदीक के चौराहे से लेकर शहर के मुख्य चौक विक्ट्री टनल पर पुलिस वाहन लाने या बाहर जाने का कारण पूछ रही थी। शहर के अधिकतर क्षेत्रों में यही हालात रहे। शोघी, टुटीकंडी, बालूगंज, तवी, लक्कड़ बाजार, संजौली, छोटा शिमला सहित शहर के कई हिस्सों में नाके लगाकर रखे थे।

वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें भी शहर से लेकर अन्य स्थानों के लिए जा रही थीं। इनमें भी लोगों से जाने का कारण पूछा जा रहा था। राजधानी के बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहीं। बाजारों में लोग पहुंच रहे थे, उनसे भी फिलहाल तो पुलिस वाले आने का कारण ही पूछ रहे हैं, लेकिन बाद में उन्हें साफ तौर पर नजदीक के बाजार से सामान खरीदने की हिदायत जारी की जानी है। आम लोग सब्जी खरीदने के लिए उपनगरों से भी सब्जी मंडी पहुंच रहे हैं। बाजार में राशन, दूध, मोबाइल रिचार्ज, वर्कशॉप से लेकर दवा की दुकानें खुली हैं। दो बजे तक दुकानें बंद करने की मांग, ऑनलाइन कारोबार भी हो बंद

शहर के व्यापार मंडल ने दुकानों को छह के बजाय दोपहर दो बजे ही बंद करने की मांग की है। उनका तर्क है कि जब लोगों को पता होगा कि दुकानें दो बजे तक ही खुली होंगी तो वे दो बजे तक ही सामान खरीद कर लौट जाएंगे। इसके बाद बाजारों से लेकर सड़कों में लोगों की आवाजाही खत्म हो जाएगी। अब छह बजे तक कारोबारी भी खाली बैठे हैं और ग्राहक भी आराम से पूरा शहर घूमने के बाद पहुंच रहे हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शहर में कारोबारियों का व्यापार प्रशासन व सरकार ने बंद कर दिया है। अब ऑनलाइन कारोबार को छूट दी है, इससे भी संक्रमण फैल सकता है। सामान छोड़ने आने वाला व्यक्ति संक्रमित होने पर कई लोगों को संक्रमित कर सकता है। इस पर भी प्रशासन को रोक लगानी चाहिए। नगर निगम ने संभाला सैनिटाइजेशन का मोर्चा

नगर निगम शिमला ने शहर के बाजारों से लेकर अन्य स्थानों पर सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत ही निगम ने शुक्रवार को शहर के बाजारों को सैनिटाइज किया। इसके बाद शहर के मालरोड व रिज मैदान से लेकर उपनगरों को सैनिटाइज किया गया।

chat bot
आपका साथी