अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का निर्विरोध कब्जा

संवाद सूत्र रोहड़ू पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) जुब्बल-कोटखाई के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 03:47 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 03:47 PM (IST)
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का निर्विरोध कब्जा
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का निर्विरोध कब्जा

संवाद सूत्र, रोहड़ू : पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) जुब्बल-कोटखाई के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थितों को निर्विरोध चुन लिया गया है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित रेखा चौहान, जबकि उपाध्यक्ष के लिए यशवंत जस्टा ने दावेदारी पेश की, जिन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। यहां पर भाजपा दोनों ही पदों के लिए दावेदारी पेश करने में भी नाकाम रही।

जुब्बल-कोटखाई में बीडीसी की 21 में से 19 सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीत कर आए हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल, नावर, कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस को काफी समर्थन मिला है। बैठक में सभी 21 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने दावा किया कि पंचायतों में जुब्बल-नावर-कोटखाई से 70 फीसद प्रधान व उपप्रधान भी कांग्रेस विचारधारा से संबंधित चुनकर आए हैं। डेरटा ने कहा कि चुनाव में जनता ने भाजपा के तीन वर्षो के कार्यकाल को नकारते हुए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर द्वारा करवाए गए विकासात्मक कार्यो पर मुहर लगाते हुए कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को पंचायत प्रतिनिधि चुना है।

chat bot
आपका साथी