अगले माह हिमाचल में रैली करेंगे राहुल

लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मार्च में आना तय है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:45 PM (IST)
अगले माह हिमाचल में रैली करेंगे राहुल
अगले माह हिमाचल में रैली करेंगे राहुल

राज्य ब्यूरो, शिमला : लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में नई जान फूंकने को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मार्च में आना तय है। उनकी सात मार्च को कांगड़ा में आने की संभावना है, लेकिन आधिकारिक तौर पर तिथि तय नहीं हुई है। राहुल की चुनावी रैली से प्रदेश कांग्रेस में नया जोश भरने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के मौजूद होने की बात कही जा रही है। जल्द ही रैली स्थल का चयन किया जाएगा।

राहुल गांधी के दौरे से पूर्व कांग्रेस का जनरल हाउस 25 फरवरी को रखा गया है। इसमें कांग्रेस लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेगी। इस जनरल हाउस में प्रदेश के बड़े दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद शिमला में रैली निकाले जाने की योजना है। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व दिग्गज नेताओं की रैलियों का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। ---------

राहुल गांधी मार्च में हिमाचल में बड़ी जनसभा करेंगे। अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है। जनसभा के लिए मौसम सहित अन्य बातों को ध्यान में रखा जाएगा। लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी आर प्रियंका के अलवा और भी बड़े नेता प्रचार के लिए आएंगे।

-कुलदीप राठौर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

chat bot
आपका साथी