जीत के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे कांग्रेस समर्थित पार्षद

जागरण संवाददाता शिमला नगर निकाय चुनाव के बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए जोड़तोड़ श

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 05:15 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 05:15 PM (IST)
जीत के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे कांग्रेस समर्थित पार्षद
जीत के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे कांग्रेस समर्थित पार्षद

जागरण संवाददाता, शिमला : नगर निकाय चुनाव के बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गया है। नगर परिषद रामपुर, ठियोग, रोहड़ू और नगर पंचायत सुन्नी व चौपाल के नवनिर्वाचित पार्षदों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा के नेतृत्व में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भेंट की। इस दौरान राठौर ने इन पार्षदों को जीत पर बधाई देते हुए कहा कि अभी कांग्रेस ने पहला कदम जीता है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पंचायतों से लेकर बीडीसी व जिला परिषद पर भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जीत हासिल करनी है।

उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर भाजपा के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देना है। उनकी इस जीत में पार्टी कार्यकत्र्ताओं का विशेष योगदान है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। राठौर ने नवनिर्वाचित पार्षदों से अपील की कि उनको अपने क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए तत्पर रहना होगा। इसी से कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अब पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी खरा उतरना होगा।

इस दौरान रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, सचिव सत्यजीत नेगी, शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठियोग कंवर नरेंद्र सिंह, रोहड़ू अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला भी मौजूद थे। रामपुर के जीते पार्षद वीरभद्र सिंह से मुलाकात करने कुठाड़ पहुंचे

रामपुर नगर परिषद के जीते हुए सभी पार्षद भी पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक वीरभद्र सिंह से मिलने कुठाड़ पहुंचे। वीरभद्र सिंह पिछले काफी समय से कुठाड़ में ही रह रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों को जीत के लिए बधाई दी।

chat bot
आपका साथी